Bhopal News: तीन मकानों में घुसकर चोरों ने लाखों रुपए का माल बटोरा

Share

Bhopal News: ग्रिल काटने पर हुई आहट के बाद घर मालिक के जागते ही भागे, हवलदार के सूने घर का ताला चोरों ने चटकाया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान तीन स्थानों पर चोरी की वारदातें हुई है। जिसमें सोने-चांदी के जेवरात नकदी समेत लाखों रुपए का माल चोर बटोर ले गए। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal GRP News) शहर के बागसेवनिया, मिसरोद और शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में हुई है।

यहां हुई चोरी की वारदातें

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार सागर पब्लिक स्कूल (Sagar Public School) के सामने अलकापुरी (Alkapuri) में मिर्जा अमानत उल्ला बैग (Mirza Amanat Ullah Baig) पिता स्वर्गीय मिर्जा अताउल्ला बैग उम्र 45 साल रहते हैं। उन्हें 08—09 सितंबर की रात लगभग तीन बजे घर में किसी के होने की आहट महसूस हुई। वे उठकर उस जगह पर पहुंचे तो कुछ लोग खिड़की से कूदकर भाग गए। चोर ग्रिल काटकर भीतर घुसे थे। बदमाश घर से भारी मात्रा में सोने के जेवरात ले गए हैं। हालांकि अभी उनकी सूची मिर्जा अमानत उल्ला बैग ने पुलिस को नहीं सौंपी है। ​बागसेवनियया थाना पुलिस नपे चोरी का प्रकरण 687/26 दर्ज कर लिया है। चोरी की दूसरी वारदात मिसरोद (Misrod) थाना क्षेत्र स्थित बंगरसिया स्थित सीआरपीएफ कैंपस (CRPF Campus) मेंं हुई। यहां हवलदार बलवीर सिंह (HC Balveer Singh)  यादव का परिवार रहता है। वे हवलदार है और फिलहाल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पदस्थ् हैं। यहां उनकी 38 वर्षीय पत्नी सुशीला यादव (Sushila Yadav) परिवार के साथ रहती है। वे परिसर में ही तीज कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। इसी दौरान चोर ने ताला चटकाया और घर के भीतर से दो मंगलसूत्र, सोने की चेन, तीन अंगूठी, महिला की चार अंगूठी, दो सोने के कड़े, कान के दो जोड़ झुमके,दो पायल, बिछुडी, नकदी चार रुपए समेत अन्य सामान बटोर ले गए। मिसरोद थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण 626/26 दर्ज कर लिया है। चोरी की तीसरी वारदात शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad)  थाना क्षेत्र स्थित बाजपेयी नगर में हुई। यहां 26 वर्षीय सैफ अली (Saif Ali) के घर से मोबाइल, नकदी 2700, पत्नी अतिया शेख के सोने का पैंडल, दो पायल चांदी की चोर ले गया है। पुलिस ने चोरी का प्रकरण 562/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: खाद लेकर लौट रहे किसान की मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!