Bhopal News: फॉरच्यून सौम्या हैरिटेज कॉलोनी में उपद्रव

Share

Bhopal News: चार पहिया वाहन में सवार चालक ने आठ वाहनों को टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सौम्या हैरिटेज कॉलोनी में 08 सितंबर की रात जमकर उपद्रव हुआ। आरोपी चार पहिया एसयूवी वाहन में सवार था। उसने एक-एक करके आठ वाहनों को नुकसान पहुंचाया। यह मामला भोपाल (Bhopal News)  शहर के मिसरोद इलाके का है। उसे रोकने के लिए कॉलोनी का गेट बंद किया गया था। आरोपी वाहन चालक ने उसे भी टक्कर मारकर तोड़ा और भाग गया। हालांकि गदर में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

कॉलोनी का गेट तोड़कर भागा आरोपी

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार पुलिस ने इस मामले में कमल सिंह (Komal Singh) की शिकायत पर प्रकरण 627/26 दर्ज किया है। पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी सौम्या हैरिटेज  कॉलोनी (Soumya Heritage Colony) में रहने वाले किसी परिचित के पास अक्सर आता है। घटना 08 सितंबर की रात करीब नौ बजे हुई थी। आरोपी वाहन चालक ने पार्किंग में खड़ी एक कार (Car) को पहले टक्कर मारी थी। इसके बाद वह रुकने की बजाय वह वहां से भागने लगा। ऐसा करते वक्त उसने एक-एक करके अन्य वाहनों को भी टक्कर मारते हुए बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। उसे दबोचने के लिए कॉलोनी का गेट बंद किया गया तो आरोपी उसे तोड़कर भाग गया। पूरी घटना कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। पुलिस नंबर के जरिए आरोपी वाहन चालक के बारे में पता लगा रही है। पुलिस को जांच में पता चला है कि एसयूवी सवार कॉलोनी में रहने वाली अपनी महिला मित्र से मिलने आता रहता है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो दिन थाने के चक्कर काटने के बाद दर्ज हुई एफआईआर 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!