Bhopal Cop News: सोशल मीडिया को लेकर निषेधाज्ञा लागू

Share

Bhopal Cop News: आपत्तिजनक पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई, पुलिस कमिश्नर ने दिए आदेश

Bhopal Cop News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पुलिस कमिश्नर कार्यालय में इंटरनेट सोशल मीडिया वार यूनिट बनाई गई। यह राजधानी में सोशल मीडिया के जरिए किए जा रहे पोस्ट पर निगरानी रखती है। इधर, पुलिस कमिश्नर (Bhopal Cop News) ने आगामी त्योहारों को देखते हुए सोशल मीडिया के लिए निषेधाज्ञा (Restrictive Order) लागू कर दी है। जिसमें आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट करने पर कार्रवाई की जाएगी।

उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 163 के तहत जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि आपत्तिजनक पोस्ट की तुलना में उस पर किए जाने वाले कमेंट और क्रॉस कमेंट से अधिक वैमनस्य का प्रसार हो सकता है। इंटरनेट मीडिया पर लोग कई बार बिना विचार किए और बिना किसी दायित्व के द्वेषपूर्ण अथवा अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हैं। इससे धार्मिक भावनाएं आहत होने के साथ ही सामाजिक सौहार्द और लोक व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना रहती है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर इस तरह के ‘इंटरनेट सोशल मीडिया वार’ अभी भी सक्रिय हैं। इनके माध्यम से भ्रामक, आपत्तिजनक या विवादित सामग्री प्रसारित होने पर सामाजिक शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए आपत्तिजनक पोस्ट करने और उसके जरिए वैमनस्य फैलाने वालों पर प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश में स्पष्ट किया है कि जन सुरक्षा, लोक परिशांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आदेश का पालन आवश्यक होगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महाराष्ट्र के एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!