Bhopal News: दो दिन पूर्व चांटा मारने को लेकर चल रही थी रंजिश, प्रकरण दर्ज आरोपी फरार

भोपाल। रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने कॉम्प्रोमाइज के लिए बुलाया। इसके बाद तलवार मारकर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के तलैया इलाके की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। लेकिन, हमलावर को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। विवाद दो दिन पूर्व से चला आ रहा था।
सबक सिखाने के इरादे से किया हमला
तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार हारून खान और रिजवान कुरैशी एक ही मौहल्ले में रहते हैं। दो दिन पहले दोनों के बीच विाद हुआ था। इसमें हारुन खान (Harun Khan) ने रिजवान कुरैशी को चांटा मार दिया था। वह तभी से उसे सबक सिखाने के इरादे से मौके की फिराक में था। इसी बीच 06 सितंबर को रिजवान कुरैशी (Rizwan Qureshi) ने हारून से संपर्क किया। उसने सुलह करने के लिए मिलकर बातचीत करने के लिए बुलाया। वह उसके बताए स्थान पर चला गया। तभी रिजवान कुरैशी ने तलवार (Sword) निकालकर उसके सिर पर वार कर दिया। वह बुरी तरह से लहुलूहान हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से तलैया थाना पुलिस को घटना का पता चला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण 290/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।