Bhopal News: ताला तोड़कर आधा दर्जन पंखे और एलईडी टीवी ले गए चोर

भोपाल। पंचायत भवन का ताला चोरों ने तोड़ दिया। वारदात भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित गुनगा इलाके में हुई। यहां से चोर आधा दर्जन पंखे, एलईडी टीवी समेत कई अन्य माल समेट ले गए। वारदात उस वक्त हुई जब भवन की पहरेदारी के लिए रखा चौकीदार बारिश तेज होने के कारण ड्यूटी पर नहीं पहुंचा।
सुबह चौकीदार के पहुंचने पर वारदात का पता चला
गुनगा (Gunga) थाना पुलिस के अनुसार वारदात 04—05 सितंबर की दरमियानी रात ग्राम धमर्रा में स्थित पंचायत भवन (Panchayat Bhawan) में हुई। भवन के भीतर लगे छह पंखे, 52 इंच का एलईडी टीवी और चार इलेक्ट्रिक बोर्ड अपने साथ ले गए। चोरी की जानकारी थाने में 35 वर्षीय सरपंच राहुल पाठक (Sarpanch Rahul Pathak) ने दी थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। जिस कारण चौकीदार राजू कुशवाहा (Raju Kushwah) भवन में नहीं जा सका था। सुबह भवन का ताला टूटा मिला। गुनगा थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि माल समेटने वाले संदिग्धों का सुराग नहीं मिला है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।