Bhopal News: सिविल अस्पताल के डॉक्टर का वीडियो बनाकर ट्रांसफर की धमकी

Share

Bhopal News: पुराना पर्चा मांगने की बात को लेकर हुई कहासुनी पुलिस थाने तक पहुंची, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का प्रकरण दर्ज

Bhopal News
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। नव निर्मित सिविल अस्पताल में भारी हंगामा हो गया। दरअसल, वहां एक वृद्ध मरीज के साथ पहुंचे युवक ने डॉक्टर का वीडियो बनाकर उनके ट्रांसफर की धमकी दी जाने लगी। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। विवाद की मूल वजह पुराना पर्चा मांगने पर शुरु हुई थी। हंगामे की सूचना मिलने पर पिपलानी पुलिस पहुंची और प्रकरण दर्ज कर लिया।

पुराने पर्चे मांगने पर हुआ विवाद

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार घटना 05 सितंबर की सुबह 11 बजे हथाईखेड़ा डैम (Hathaikheda Dam) के नजदीक बने सिविल अस्पताल (Civil Hospital) में हुई। पुलिस के अनुसार इस मामले में 41 वर्षीय डॉक्टर सत्यजीत सिंह (Dr Satyajeet Singh) ने थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। वे रेजीडेंट डॉक्टर हैं और सिविल अस्पताल में पदस्थ हैं। डॉक्टर संजय खरे(Dr Sanjay Khare)  OPD में मरीज को देख रहे थे। तभी वहां पर अभिषेक यादव (Ahishek Yadav) अपने वयोवृद्ध दादा जगमोहन यादव (Jagmohan Yadav) को लेकर पहुंचा। उनका डायबिटीज का स्तर काफी उच्च स्तर पर था। डॉक्टर ने उनके पुराने पर्चे मांगे। ताकि उनमें लिखी दवाओं को देखने के बाद दूसरी दवाओं के जरिए डायबिटीज के स्तर को कम किया जा सके। इसी बात पर वह भड़क गया। उसका कहना था कि पुराना पर्चा नहीं लाने पर डॉक्टर ने उपचार करने से इंकार कर दिया। यह बोलते हुए वह मोबाइल से वीडियो (Video) भी बनाने लगा। डॉक्टर संजय खरे ने समझाया कि उसकी इन हरकतों के कारण दूसरे मरीजों को व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। लेकिन, उसने हंगामा बंद नहीं किया तो पुलिस को बुलाया। मौके पर जांच करने एएसआई अजय बाजपेयी (ASI Ajay Vajpai) पहुंचे। जिन्होंने अभिषेक यादव के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और हंगामा करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ठेकेदार और मजदूर के बीच विवाद का खामियाजा मकान मालिक को मिला

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!