Bhopal Cyber Fraud: आईडिया व्हीआई में सिम पोर्ट करते साथ खाते से निकली रकम

Share

Bhopal Cyber Fraud: दो व्यक्तियों के साथ दो लाख 96 हजार रुपए की धोखाधड़ी

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान सायबर फ्रॉड के दो मामले सामने आए हैं। इन दोनों मामलों की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी। जिसके बाद भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के कजलीखेड़ा और मिसरोद थाने में प्रकरण दर्ज किए गए। दोनों ही घटनाओं में पीड़ितों ने किसी भी तरह की बातचीत या ओटीपी साझा नहीं की थी। इसके बावजूद दोनों के खातों से करीब दो लाख, 96 हजार रुपए निकल गए।

सिम पोर्ट कराने के बाद खाते से निकली रकम

कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस के अनुसार रानी बैरवा पति राधेश्याम मीना उम्र 29 साल थुआखेड़ा में रहती हैं। पति राधेश्याम मीना (Radheshyam Meena) बिजली का काम करते हैं। रानी बैरवा (Rani Bairwa) ने पुलिस को बताया कि उनके जियो की सिम (Sim)  24 अगस्त को आईडिया व्हीआई में पोर्ट (Port) कराई थी। इसके लिए पति डी मार्ट के पास सड़क किनारे बैठने वाले वेंडर के पास गए थे। सिम आने के बाद मोबाइल (Mobile) पर लगाया तो खातों से पैसा कटने का मैसेज आया था। शक होने पर वह यूको बैंक (UCO Bank) पहुंची तो पता चला कि उनके खाते से दो लाख, नौ हजार 586 रुपए निकल चुके थे। कजलीखेड़ा ​थाना पुलिस ने प्रकरण 375/26 दर्ज कर लिया है।इसी तरह मिसरोद (Misrod) पुलिस ने नरेंद्र अग्रवाल पिता रामभरोसे अग्रवाल उम्र 56 साल की शिकायत पर प्रकरा 621/26  दर्ज किया। वे मंडीदीप (Mandideep) स्थित दवा बनाने वाली ल्युपिन कंपनी (Lupin Company) में काम करते हैं। वे हरिगंगा नगर (Hariganga Nagar) में रहते हैं। उनके आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के खाते से सात किस्त में जालसाजों ने एक लाख, 85 हजार, 996 रुपए निकाल लिए। नरेंद्र अग्रवाल (Narendra Agrawal) ने पुलिस को बताया कि उन्होंने किसी तरह की लिंक, ओटीपी भी साझा नहीं किया था। इसके बावजूद खाते से मोटी रकम निकल गई। सायबर क्राइम (Cyber Crime) ने आरोपियों को दबोचने जिन खातों में रकम पहुंची उसे फ्रीज करा दिया है।

यह भी पढ़ें:   MP Cop News: तीन दिन का पेट्रोल—डीजल बाकी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!