Bhopal News: सड़क पर जन्मदिन मना रहे युवकों को टोका तो वृद्ध समेत अन्य को पीटा

Share

Bhopal News: अष्टमी पूजन करके लौटा रहा था परिवार, चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सड़क पर उपद्रव के साथ जन्मदिन मना रहे युवकों को एक परिवार को महंगा पड़ गया। इसी बात को लेकर चार आरोपियों ने वयोवृद्ध समेत तीन व्यक्तियों के साथ गंभीर मारपीट कर दी। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

परिवार ने रास्ता मांगा तो की मारपीट

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार हमले में 70 वर्षीय कुशपाल सिंह राठौर (Kushpal Singh Rathore) घायल हैं। वे नेहरु नगर (Nehru Nagar) में रहते हैं। वे ग्रीस कॉटन कंपनी (Greece Cotton Company) से रिटायर्ड हुए थे। घटना 18 अक्टूबर की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई। दरअसल, उनका परिवार डी-सेक्टर नेहरु नगर में स्थित मनोकामेश्वरी मंदिर में अष्टमी पूजन करने गया था। उनके साथ बेटी अदिति चौहान, दामाद हरिबहादुर चौहान, बहू अंजना सिंह राठौर, भाई कौशलेंद्र प्रताप सिंह राठौर समेत अन्य लोग थे। वे जब मंदिर से बाहर निकले तो सड़क पर युवक जन्मदिन का केक काट रहे थे। आरोपियों से परिवार ने रास्ता मांगा तो उन्होंने गाली-गलौज करे हुए मारपीट शुरु कर दी। घर की महिलाओं ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी आरोपियों ने धक्कामुक्की की थी। पुलिस को जांच में आरोपी चिराग वानखेड़े उर्फ बाबू (Chirag Vankhede@Babu), तुषार काशिव (Tushar Kashiv), सार्थक चौकसे (Sarthak Chauksey) पता चले हैं। चौथे आरोपी की पहचान अभी होना बाकी है। हमले में पीड़ित परिवार के सदस्यों को मुंह और नाक में चोट आई है। कमला नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 502/26  दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवती के साथ अश्लील हरकत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!