Bhopal news: मारपीट करके दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, रंगदारी समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज

भोपाल। इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग ले रहे एक छात्र को दो बदमाशों ने रंगदारी दिखाकर मारपीट करके उसको लूट लिया। आरोपियों ने उससे जबरिया फोनपे से दो बार में छह हजार रुपए शराब पीने के लिए ऐंठे। भेपाल (Bhopal News) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व से कई प्रकरण भी दर्ज है।
मारपीट कर जेब से निकाल लिया मोबाइल
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 17 अक्टूबर की शाम लगभग पांच बजे गणेश मंदिर के नजदीक हुई थी। घटना के वक्त पीड़ित 18 वर्षीय कुनाल चिड़ार (Kunal Chidar) अपने दोस्त अंकित पंवार (Ankit Pawar) के साथ कोलार रोड जा रहा था। वह गोविंदपुरा (Govindpura) स्थित बरखेड़ा पठानी के नजदीक श्याम नगर (Shyam Nagar) बस्ती में रहता है। कुनाल चिड़ार गोविंदपुरा में स्थित इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग सेंटर (Industrial Training Center) में प्रथम वर्ष का छात्र है। घटना के वक्त वह भाई को लेने जा रहा था। उसकी बाइक (Bike) अचानक बंद हुई तो वहां उससे बोना (Bona) टकरा गया। उसका नाम आस-पास के लोगों ने ही बताया। वह शराब पीने के लिए मारपीट करते हुए गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद बोना ने उसकी जेब से मोबाइल (Mobile) निकाल लिया। आरोपी के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। बोना ने पहली किस्त पांच हजार रुपए फिर एक हजार रुपए दूसरे बार में निकाल लिए। इसके बाद उसे धमकाते हुए भगा दिया। बागसेवनिया थाना पुलिस ने प्रकरण 806/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बोना के खिलाफ पहले से कई प्रकरण दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।