Bhopal News: पिता-पुत्र समेत पांच आरोपी पहले से गिरफ्तार, डेयरी की आड़ में चल रहा था अवैध स्लॉटर हाउस, निगम की मदद से कराया था जमींदोज

भोपाल। गोकशी मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी तलाश डेढ़ महीना पूर्व से चल रही थी। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की निशातपुरा पुलिस कर रही थी। थाना क्षेत्र में अवैध स्लॉटर हाउस का भंडाफोड़ हिंदू संगठन ने किया था। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने अवैध हिस्से को निगम की मदद से ढ़हाने का काम किया था। इस मामले में अभी अन्य कितने आरोपी है पुलिस ने इसे भी नहीं बताया है।
जुलाई से चल रहा था फरार
जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ तीन हजार रुपए ईनाम की घोषणा बताई गई। इससे पहले पुलिस गुपचुप आरोपी को पकड़ने का असफल प्रयास कर रही थी। आरोपी लंबू उर्फ नफीस कुरैशी पिता सुलेमान कुरैशी उम्र 44 साल है। वह कमल नगर (Kamla Nagar) में रहता था। आरोपी नफीस कुरैशी (Lambu@Nafees Qureshi) 17 जुलाई से फरार चल रहा था। उसकी तलाश को लेकर लगातार दबिश दी जा रही थी। लेकिन, उससे पहले वह चकमा देकर भाग रहा था। आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। हनुमानगंज (Hanumanganj) थाने में उसके खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज होना बताया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि डेढ़ महीने की फरारी के दौरान वह किन-किन स्थानों पर रहा और इस मामले में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हैं। की तलाश गोकशी (Cow Slaughter Case) के मामले में थी। इससे पहले पुलिस अजीज खान, उसके बेटे आसिफ, अनीस, जुबेर और इकराम कुरैशी को गिरफ्तार कर चुकी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।