Bhopal News: दिनदहाड़े साकेत नगर इलाके में हुई घटना, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए संदेहियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी में एक बार फिर दो युवकों ने वयोवृद्ध कारोबारी से सोने की चेन छीन ली। यह घटना भेापाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया स्थित साकेत नगर इलाके में दिनदहाड़े अंजाम दी गई। इससे पहले बदमाशों ने सौ रुपए देकर कारोबारी से सामान लिया था। जब वह दुकान में लेने पलटे तभी चेन छीनकर भागे। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से संदेहियों का पता लगा रही है।
पानी की बोतल मांगी और घटना को दिया अंजाम
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार घटना 18 अक्टूबर की सुबह लगभग साढ़े दस बजे साकेत नगर (Saket Nagar) के 9-ए सेक्टर में हुई थी। यहां किराना दुकान है जिसका संचालन 67 वर्षीय शिव प्रसाद आचार्य (Shiv Prasad Acharya) करते हैं। वे हिंदुस्तान पॉवर लिमिटेड (Hindustan Power LTD) कंपनी के रिटायर्ड कर्मचारी भी है। उन्होंने बताया कि पल्सर बाइक (Bike) से दो युवक दुकान पर आए थे। उन्होंने चेहरे पर नकाब पहना हुआ था। उनमें से एक लड़के ने सौ रुपए देकर पानी की बोतल मांगी। बोतल लेने के बाद वह शैम्पू का पाऊच भी मांगने लगा। जिसे लेने के लिए वह पलटे तो उसने सोने की चेन पर झपटा मारा। पहले से बाइक चालू करके बैठे साथी के साथ पीछे बैठकर वह आरआरएल (RRL) की तरफ भाग गया। सोने की चेन लगभग सवा तोला वजनी है जिसकी कीमत पुलिस ने 65 हजार रुपए बताई है। पूरी घटना घटना स्थल के नजदीक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। जिसकी मदद से पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है। बागसेवनिया थाना पुलिस ने प्रकरण 807/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।