Bhopal Cyber Fraud: एयू बैंक का कर्मचारी बनकर पौने दो लाख रुपए का सायबर फ्रॉड

Share

Bhopal Cyber Fraud: एपीके लिंक भेजकर जालसाजों ने फंसाया, जालसाजी का प्रकरण दर्ज

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। एयू बैंक का कर्मचारी बनकर जालसाजों ने एक व्यक्ति के खाते से करीब पौने दो लाख रुपए निकाल लिए। यह मामला भोपाल सायबर क्राइम में जांच के बाद भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के कोहेफिजा थाने में पहुंचा। पुलिस जिन बैंक खातों में रकम पहुंची उसका पता लगा रही है।

ब्लॉक खाते को चालू कराने का दिया झांसा

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार श्याम सुंदर बियानी पिता द्वारका प्रसाद बियानी के साथ सायबर फ्रॉड 12 अगस्त को हुआ था। उन्हें इस बात की जानकारी तब लगी जब उनके पास 17 अगस्त को एक लाख, 70 हजार रुपए निकलने का संदेश आया। श्याम सुंदर बियानी (Shyam Sunder Biyani) बैंक पहुंचे तो उन्हें सायबर फ्रॉड की जानकारी मिली। उन्हें 12 अगस्त को एयू बैंक (AU Bank) का कर्मचारी बनकर जालसाज ने बातचीत की थी। उसने कहा था कि उनके ब्लॉक खाते को वह चालू करा देगा। इसके बाद वीडियो कॉल पर बातचीत करके उसने कुछ सैटिंग कराई थी। उस वक्त आरोपी ने एक एपीके फाइल (APK File) भेजी थी। कोहेफिजा पुलिस ने 02 सितंबर को इस मामले में जालसाजी का प्रकरण 649/26 दर्ज किया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने फांसी लगाई 
Don`t copy text!