Bhopal News: ग्रामीण अंचल में हुई घटना, हमीदिया अस्पताल पहुंचने तक फैल चुका था जहर

भोपाल। सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। उसे ग्रामीण अंचल से परिजन हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन, महिला को इलाज मिलता उससे पहले रास्ते में उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की नजीराबाद थाना पुलिस कर रही है।
रास्ते में ही तोड़ा दम
नजीराबाद (Nazirabad) थाना पुलिस के अनुसार घटना 02 सितंबर को हुई है। थाना क्षेत्र में ग्राम खेरखेड़ा में यह घटना हुई थी। सांप (Snake) ने 50 वर्षीय मोहर बाई गुर्जर (Mohar Bai Gurjar) को डंसा था। परिजनों को पता चला तो वे उसे लेकर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने चेक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। नजीराबाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे। वहीं घटना स्थल पर जाकर भी परीक्षण किया जाएगा। पुलिस ने शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल में स्थित गांधी मेडिको लीगल संस्थान भेज दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।