Bhopal News: पार्षद के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर किया अरेस्ट

Share

Bhopal News: सांसद के अलावा पार्षद ने पुलिस कमिश्नर से दर्ज कराई थी शिकायत

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भाजपा पार्षद के खिलाफ एक व्यक्ति को आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया में करना महंगा पड़ गया। उसके खिलाफ भोपाल (Bhopal News) शहर की मंगलवारा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

भाजपा कार्यकर्ता होने का किया दावा

मंगलवारा (Mangalwara) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में भाजपा पार्षद पूजा शर्मा (Pooja Sharma) ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी 42 वर्षीय राजेश प्रजापति (Ramesh Prajapati) है जिसने फेसबुक(Facebook)  में सांसद निधि से मिलने वाली पांच हजार रुपए की राशि को लेकर टिप्पणी की थी। इस संबंध में सांसद आलोक शर्मा (MP Alok Sharma) के अलावा पार्षद ने भी पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) से शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी राजेश प्रजापति स्वयं को भाजपा (BJP) कार्यकर्ता होने का दावा करता है। जबकि उसके पिता कांग्रेस के कार्यकर्ता रहे हैं। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और अभद्र टिप्पणी करने का प्रकरण 132/26 दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: Pesticides डालने के लिए मुंह से खोला ढक्कन, इलाज में गई जान
Don`t copy text!