Bhopal News: दस हजार रुपए के लेन-देन को लेकर दो गुटों के बीच हुआ था विवाद,पोस्टमार्टम के बाद जांच के बिंदु होंगे तय

भोपाल। राजधानी के थाने में एक व्यक्ति की अपनी समस्या बताते वक्त तबीयत बिगड़ गई। उसे हमीदिया अस्पताल में इलाज मिलता वह बेसुध हो गया। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के तलैया थाने का हैै। उसकी धड़कनों को सामान्य स्तर पर लाने के लिए इलक्ट्रिक शॉक भी दिया गया था। पुलिस ने शव हमीदिया अस्पताल के मॉर्चुरी में सुरक्षित रख दिया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की तरफ से जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।
दो गुटों में हुई थी झड़प
तलैया (Tallaiya) थाना प्रभारी दीपक डहेरिया (TI Deepak Daheriya) ने बताया कि घटना इस्लामपुरा (Islampura) में 01 नवंबर की शाम लगभग पांच बजे हुई थी। एक पक्ष की तरफ से कालू उर्फ माजिद (Kalu@Mazid) था। जबकि दूसरे पक्ष से आरिस था। कालू उर्फ माजिद मांस की दुकान में काम करता था। उसने कुछ महीने पहले आरिस से दस हजार रुपए उधार लिए थे। इसी रकम को वापस मांगने के विवाद पर दोनों गुटों के बीच झड़प हुई थी। दोनों पक्षों के परिजन तलैया थाने में आकर एक-दूसरे के साथ हुए पूरे घटनाक्रम को बता रहे थे। इसी दौरान कालू उर्फ माजिद को घबराहट होने लगी। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने पानी चेहरे पर डालकर उसे होश में रखने का प्रयास किया। इसी बीच ऑटो बुलाकर थाने के कर्मचारियों की मदद से उसे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में कालू उर्फ माजिद ने उल्टियां भी की थी। हमीदिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पहुंचते ही वह बेसुध हो गया। इसलिए डॉक्टरों ने उसे इलेक्ट्रिक शॉक देकर उसके दिल की धड़कनों को सामान्य स्तर पर लेकर आने प्रयास किया। हालांकि उसकी मौत होने पर थाने को खबर दी गई। तलैया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने से पूर्व ही एक पक्ष के पीड़ित की तबीयत बिगड़ गई थी। इसलिए प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। सोमवार को शव परीक्षण करने के बाद मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगे जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।