Bhopal Murder News: दो दिन पूर्व अनंतश्री अस्पताल में हंगामा करने के बाद घर ले गए थे शव, पुलिस ने परिवार को समझाईश देकर कराया था पोस्टमार्टम, गला घोंटने का राज खुला तो सामने आई दबी हुई कहानी,पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया

भोपाल। नाबालिग के प्रेम प्रसंग का पता चलने पर नाराज मां और मामा नेे मिलकर गला घोंट दिया था। यह रहस्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उजागर हुआ है। इस मामले की जांच भेापाल (Bhopal Murder News) शहर की पिपलानी थाना पुलिस कर रही है। इससे पहले पुलिस को अनंतश्री अस्पताल से तीन दिन पहले हंगामे की सूचना मिली थी। पुलिस वहां पहुंची तो नाबालिग का शव परिजन ले जा चुके थे। वह पीएम कराने के लिए तैयार नहीं थे। जिस कारण समझाईश के बाद वह माने तो सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ।
पुलिस को इसलिए हुआ था शक
पिपलानी (Piplani) पुलिस ने शव को 26 अगस्त की रात पीएम के लिए भेजा था। जिसकी रिपोर्ट पुलिस को दो दिन बाद मिली। जिसमें गला घोंटने से 17 वर्षीय नाबालिग की मौत हुई। नाबालिग रत्नागिरी (Ratnagiri) में स्थित एक बस्ती में रहती थी। पिता बचपन में ही भाई-बहन को उनकी मां के हवाले करके छोड़ गए थे। उसकी बड़ी बहन भी शादीशुदा है और वह उसके ही घर के नजदीक रहती है। वह मां के साथ बंगलों में काम करती थी। उसका एक भाई है जिससे मौत को लेकर प्रारंभिक पूछताछ की गई तो वह खुलकर बातचीत करने को राजी नहीं हुआ। यहां से पुलिस को शक गहराया। इस कारण पड़ोसियों और अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ की गई। जिसमें पता चला कि परिवार ने नाबालिग की एक जगह रिश्ता तय कर दिया था। लेकिन, उसका एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिस कारण घर में पारिवारिक कलह होती थी और भाई भी उससे कोई संबंध नहीं रखता था। यहां से मिला सुराग पुलिस को जांच के लिए मजबूत कड़ी साबित हुआ।
मोबाइल के कारण हुआ था विवाद
पुलिस को मिले सुराग के बाद मामले में संदेही मां और मामा से पूछताछ की गई। मामा यात्री बस में काम करता है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि 26 अगस्त को नाबालिग के मोबाइल (Mobile) पर युवक के साथ कई तस्वीरें देख ली थी। उसे समझाया गया कि शादी होने वाली है और यह रिश्ते बाधा बन सकते हैं। नाबालिग ने शादी करने से इंकार करते हुए मां के बारे अभद्र बात बोल दी। जिसके बाद मां ने तमाचा मारा और उसके मामा ने गला दबा दिया। ऐसा करने के बाद वह बेसुध हो गई और होश नहीं आया। परिजन अनंतश्री अस्पताल (Anantshri Hospital) ले गए। यहां उसकी सांस लौटाने के लिए चिकित्सकों ने प्रयास किया था। उन प्रयासों के बदले में अस्पताल का कुछ बिल हुआ था। उसके भुगतान को लेकर वहां विवाद हुआ तो अस्पताल प्रबंधन से हंगामा करते हुए नाबालिग का शव परिजन ले गए। पिपलानी थाना पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा होने के बाद 30 अगस्त को हत्या का प्रकरण 887/26 दर्ज करके मां और मामा को गिरफ्तार कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।