Bhopal News: तलवार लेकर रंगदारी दिखाते हुए उपद्रव

Share

Bhopal News: दो कार में तोड़फोड़ करने के बाद ई-रिक्शा को पलटा, कारोबारी ने थाने में दर्ज कराया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तलवारें लेकर पहुंचे आधा दर्जन बदमाशों ने कारोबारी से रंगदारी मांगी। विरोध किया तो आरोपियों ने धमकाते हुए घर के बाहर खड़ी दो कार में तोड़फोड़ करने के बाद ई-रिक्शा को पलटा दिया। वारदात भेापाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर इलाके में हुई थी। जिसमें अभी आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है।

दो कारों में भी की तोड़फोड़

कमला नगर थाना पुलिस ने इस मामले में नरेंद्र अहिरवार पिता मदन लाल अहिरवार उम्र 35 साल की शिकायत पर प्रकरण 432/26 दर्ज कर लिया है। वे नया बसेरा में रहते हैं। घर पर ही वह टेंट हाऊस के अलावा पान की गुमठी चलाते हैं। पूरी घटना उनके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उपद्रव की यह वारदात 23-24 अगस्त की दरमियानी रात हुई थी। नरेंद्र अहिरवार (Narendra Ahirwar) ने पुलिस को बताया है कि वह दो आरोपियों को नहीं पहचानते हैं। लेकिन, उनके पास भी तलवारे (Sword) थी। जिन आरोपियों को पहचानते हैं उनमें गट्टू पिस्टल (Gattu Pistol), उमेश तिलवारी (Umesh Tiwari), मोनू काला (Monu Kala) और समीर हैं। सभी आरोपी धमकाते हुए पांच हजार रुपए की मांग कर रहे थे। तोड़फोड़ में दो कार (Car) को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है। वारदात करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ पहले से कई प्रकरण भी दर्ज है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कॉलेज की छात्रा के साथ अश्लील हरकत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!