Bhopal GRP News: नर्मदा एक्सप्रेस के जनरल कोच में लूटपाट

Share

Bhopal GRP News: जेब से नकदी, कान में पहनी सोने की बाली और चांदी का कड़ा मारपीट करके छीना

Bhopal GRP News
भोपाल जीआरपी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। नर्मदा एक्सप्रेस के जनरल कोच (Bhopal GRP News) में एक व्यक्ति के साथ चार बदमाशों ने लूटपाट की। इससे पहले उन्हीं बदमाशों ने एक वृद्ध का पर्स चोरी कर लिया था। जिसकी खबर लूटपाट के शिकार युवक ने वृद्ध को दे दी थी। इसके बाद उन्हीं आरोपियों ने उसे लूट लिया। मामले की जांच भोपाल जीआरपी कर रही है।

झपट्टा मारकर छीनी कान की बाली

भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय राकेश परमार (Rakesh Parmar) उज्जैन (Ujjain) जिले के रहने वाले हैं। वे रविवार को नर्मदा एक्सप्रेस (Narmada Express) में सवार होकर बिलासपुर जा रहे थे। जब ट्रेन (Train) काला पीपल पहुंची तो वहां चार लड़के कोच में चढ़े। वह कोच में धक्का देते हुए भीतर जाने लगे। इस दौरान एक वृद्धा का पर्स (Purse) दो बदमाशों ने ले लिया। यह बात राकेश परमार ने वृद्ध को बता दी। चोर सुनकर आरोपी राकेश परमार के पास वापस लौटे। उसको ही चोर बताकर मारपीट करने लगे। इसके बाद उसकी जेब से पर्स निकालकर उसमें रखे चार हजार रुपए छीन लिए। ट्रेन जब सीहोर स्टेशन (Sehore Station) पर पहुंची तो आरोपियों ने झपट्टा मारकर राकेश परमार के कान में पहनी सोने की बाली, हाथ में पहना चांदी का कड़ा भी छीन लिया। यह लूटपाट देखकर ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों ने रेलवे हेल्प लाइन में शिकायत कर दी। ट्रेन भोपाल स्टेशन (Bhopal Station)  पहुंचती उससे पहले चारों बदमाश कोच से फरार हो चुके थे।

यह भी पढ़ें:   रवि विश्वकर्मा हत्याकांड : भाजपा विधायक ने सीएम को लिखा पत्र- ‘साजिश रच रहा कांग्रेसी माफिया’

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!