Bhopal Cyber Fraud: थाने पहुंची बहन ने दर्ज कराई शिकायत, पुलिस को सायबर फ्रॉड की शंका

भोपाल। भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक के साथ करीब छह लाख रुपए का सायबर फ्रॉड हुआ है। इस संबंध में शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी। जिसके बाद केस डायरी भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के कोलार रोड थाने को भेजी गई। पीड़ित के खाते से छह लाख रुपए निकले हैं। यह रकम जम्मू-कश्मीर के तीन बैंक खातों में पहुंची हैं।
एनईएफटी के माध्यम से निकली रकम
कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में 43 वर्षीय अंशुलिका पंडित पिता अरविंद पंडित निवासी एजी क्लासिक गेट के पहले सर्वधर्म डी-सेक्टर कोलार रोड ने शिकायत 518/26 दर्ज कराई थी। अंशुलिका पंडित (Anshulika Pandit) प्राइवेट कंपनी में जॉब करती हैैं। घर पर पिता अरविंद पंडित व मां मंगला पंडित रहते हैं। उसका भाई आदित्य पंडित (Aditya Pandit) अमेरिका (America) में प्रायवेट कंपनी में काम करता है। उसके ही खाते से पांच लाख, 98 हजार रुपए निकले हैं। उसके एनआरई/एनआरओ दो बैंक अकाउंट स्टेट बैंक आफ इंडिया (SBI) में हैं। उसके एक खाते से 16 अगस्त से 20 अगस्त के बीच कुल 4.70 लाख रुपए और दूसरे खाते से 17 अगस्त से 20 अगस्त के बीच कुल 1.28 लाख रुपए निकाल लिए गए। यह जालसाजी एनईएफटी के माध्यम से ऑनलाइन की गई है। अब पुलिस ने मनी ट्रेल का पता लगाने खाते को फ्रीज करके बैंक के खाताधारकों की जानकारी मांगी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।