Bhopal News: एमपी नगर थाने के सामने हुई घटना, टक्कर मारने वाले वाहन से नर्मदा अस्पताल में कराया गया भर्ती

भोपाल। तेज रफ्तार बोलेरो ने क्राइम ब्रांच (Crime Branch) के कर्मचारी को टक्कर मार दी। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के एमपी नगर थाने के सामने हुआ है। उन्हें आरोपी वाहन चालक की मदद से ही नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
घर से ड्यूटी जाते समय हुआ हादसा
एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना में अखिलेश कुमार सिंह पिता सुदीश नारायण सिंह उम्र 52 साल जख्मी है। वे नेहरु नगर (Nehru Nagar) स्थित पुलिस लाइन (Police Line) में रहते हैं। सड़क दुर्घटना 21 अगस्त की दोपहर लगभग आठ बजे हुई थी। अखिलेश कुमार सिंह (Akhilesh Kumar Singh) बाइक एमपी-04-डब्ल्यूबी-3496 पर सवार थे। वह घर से अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी एमपी नगर थाने के नजदीक चौराहे पर बोलेरो (Bolero) एमपी-04-टीबी-5081 के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस कर्मचारी को पैरों में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने बयानों के आधार पर 22 अगस्त को सड़क दुर्घटना करके चोट पहुंचाने का प्रकरण 330/26 दर्ज किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।