Bhopal Murder News: घटना की वजह पर पर्दा डालती रही पुलिस, तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस छावनी में इलाके को बदला

भोपाल। चाचा-भतीजे पर दो दिन पूर्व किए गए जानलेवा हमले में जख्मी एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद हमले के पीछे चौका देने वाली वजह भी सामने आई। यह घटना भोपाल (Bhopal Murder News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। इस विषय को पुलिस जांच का बिंदु बताकर दबा रही थी। हमलावर दो सगे भाई जुए में रकम हार गए थे। जिससे रकम हारे थे उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। इधर, तनाव की स्थिति को देखते हुए इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है।
जुआ खेलने को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार बस्ती में रहने वाले 40 वर्षीय महेश वर्मा (Mahesh Verma) हमले में बुरी तरह जख्मी थे। उनका 20 अगस्त की रात मैदान जुआ खेलने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें वह राशि जीतने के बाद घर चले गए थे। इसके बाद आरोपी रवि प्रजापति (Ravi Prajapati) ने अपने भाई राकेश प्रजापति (Rakesh Prajapati) के साथ मिलकर उसे फोन किया और दोबारा बुलाया। महेश के पहुंचते ही दोनों भाइयों ने विवाद शुरू कर दिया। उसे लोहे की रॉड -डंडों से बुरी तरह पीटा गया। वहां पहुंचे भतीजे अंशू वर्मा (Anshu Verma) ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा। मारपीट में महेश के सिर, चेहरे व शरीर पर गंभीर चोटें आईं और उसके दांत भी टूट गए थे। परिजनों के मुताबिक आरोपी उसे घायल हालत में छोड़कर चले गए। उसका एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS) में इलाज चल रहा था। वहां 22 अगस्त रात उसकी मौत हो गई।
यह बोलकर मामले को टाल रही थी पुलिस
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस को घटनास्थल से ताश के पत्ते मिले हैं। पुलिस जुए के विवाद को वजह मान रही थी। लेकिन, वह खुलकर बोलने को तैयार नहीं थी। वहीं हमले में घायल अंशु वर्मा का आरोप है कि आरोपी भाईयों ने घटना की गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उसे चुप रहने 40 हजार रुपए का भी लालच दिया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया था। जिसमें आरोपियों को 21 अगस्त की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल डंडा और रॉड भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार रवि ठेकेदारी करता है, जबकि राकेश ऑटो चलाता है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। वहीं पुलिस बल की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार कराया गया। दरअसल, आरोपियों का घर भी वहीं है जहां पीड़ित परिवार रहता है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।