Bhopal News: शोरुम में काम करने वाली महिला और उसके पिता के मकान को बनाया निशाना, तोड़फोड़ में तीन मोटर साइकिल के अलावा एक कार चकनाचूर

भोपाल। कोटरा सुल्तानाबाद में आधा दर्जन से अधिक युवकों ने जमकर उपद्रव मचाया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। आरोपियों ने एक कार, तीन मोटर साइकिल के अलावा एक वृद्ध के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ कर दी। हमले में शामिल एक व्यक्ति का नाम अभी सामने आया है।
पैसों के लेन—देन को लेकर हुआ विवाद
कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार घटना 16 अगस्त की रात लगभग सवा दस बजे हुई थी। थाने में शिकायत रेखा बरेठा पति अमर बरेठा उम्र 40 साल ने दर्ज कराई है। वे कोटरा सुल्तानाबाद (Kotra Sultanabad) में रहती हैं। वह न्यू मार्केट (New Market) में एक साड़ी दुकान में नौकरी करती हैं। उसी दुकान में काम करने वाली महिला वर्षा का बेटा चित्रांश (Chitransh) के इशारे पर हमला किया गया है। हमला करने से पहले वह रेखा बरेठा (Rekha Baretha) के घर पहुंचा था। वह उसके बेटे भानू के बारे में पूछते हुए पैसों के लेन-देन को लेकर गाली-गलौज करते हुए धमकाने लगा। इसके बाद चित्रांश अपने साथियों को लेकर नया बसेरा में रहने वाले रेखा के पिता रमेश कुमार बुंदेले (Ramesh Kumar Bundela) के घर पर हमला बोला था। आरोपियों ने वहां प्रमोद दुबे (Pramod Dubey) की खड़ी कार (Car) में डंडे मारकर चकनाचूर कर दिया। इसके अलावा पिता के घर में घुसकर फ्रीज, टीवी, वॉशिंग मशीन में तोड़फोड़ की थी। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की संख्या आठ पता चली है। जिसमें मुख्य आरोपी चित्रांश की गिरफ्तारी के बाद अन्य नाम का खुलासा हो सकेगा। विवाद के पीछे पैसों का लेन-देन बताया जा रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।