Bhopal Fraud News: बैंक में जुगाड़ लगाकर लोन दिलाने का दिया था झांसा, जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया जालसाजी का प्रकरण

भोपाल। आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) में मिले एक व्यक्ति ने करीब दो लाख रुपए ऐंठ लिए। यह रकम बैंक से लोन मंजूर कराने का झांसा देकर ऐंठी गई थी। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर की हनुमानगंज थाना पुलिस कर रही थी। इस मामले में आरोपी का नाम पता चल गया है। जिसकी गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।
लाने मंजूर कराने का दिया झांसा
हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में डीसीपी जोन-3 कार्यालय में मार्च, 2026 में शिकायत हुई थी। तभी से इस मामले की जांच हनुमानगंज थाना पुलिस कर रही थी। शिकायत चरण सिंह सेन पिता पर्वत सिंह सेन ने दर्ज कराई थी। वे पिपलिया बाज खां में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें बैरसिया रोड पर स्थित आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) में स्वप्निल चौरसिया (Swapnil Chaurasiya) मिला था। उसने जून, 2025 से जनवरी, 2026 के बीच किस्त में एक लाख, 90 हजार, 500 रुपए यह बोलकर लिए थे कि वह उसका लोन (Loan) मंजूर करा देगा। वह बैंक का कर्मचारी बताता था। चरण सिंह सेन (Charan Singh Sen) का जब लोन मंजूर नहीं हुआ तो वह उसे धमकाने लगा। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने में पहुंचा। हनुमानगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जालसाजी का प्रकरण 419/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अशोका गार्डन (Ashoka Garden) स्थित बैंक नगर (Bank Nagar) में रहता है। वह अपने ठिकाने से गायब चल रहा है। पुलिस ने आशंका जताई है कि उसने कई अन्य व्यक्तियों के साथ भी इसी तरह का फर्जीवाड़ा किया है। जिसके संबंध में कई पीड़ित थाने आ सकते हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।