Bhopal News: सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया संदिग्ध, पुलिस को फुटेज सौंपे गए

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी और कोलार रोड थाना ने चोरी के एक-एक मामले दर्ज किए हैं। जिसमें एक मकान फूड डिपार्टमेंट से रिटायर्ड अधिकारी का है। उन्हें चोरी की जानकारी मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरा देखने पर लगी थी। जिसमें वारदात करने वाले संदेही दिखाई दे रहे हैं।
खिड़की की ग्रिल काटकर सामान ले गए
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार लखबीर सिंह गिल (Lakhbeer Singh Gil) पिता स्वर्गीय जोगिंदर सिंह गिल उम्र 65 साल कल्पना नगर (Kalpna Nagar) में रहते हैं। वे खाद्य विभाग (Food Department) से रिटायर्ड हुए हैं। चोरी की वारदात 10 अगस्त को हुई थी। जिसमें पुलिस ने 11 अगस्त को प्रकरण 813/206 दर्ज किया है। घटना वाले दिन रात दो बजे पिछली दीवार फांदकर खिड़की की ग्रिल काटकर सामान ले गए। बदमाश मोबाइल फोन के टॉर्च से सामान तलाशते हुए दिखाई दिया। उसके कमर में छुरी भी फंसी हुई थी। वह बेटी मनप्रीत गिल (Manpreet Gil) के बैग में रखी नकदी साढ़े तीन हजार रुपए, अन्य सामान उठा ले गए हैं। इधर, कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस ने 11 अगस्त को चोरी का मामला 491/26 दर्ज किया है। जिसकी शिकायत थाने में अमित चौहान (Amit Chauhan) पिता स्वर्गीय कुलभूषण सिंह चौहान उम्र 52 साल ने दर्ज कराई है। वे पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित सोनागिरी (Sonagiri) में रहते हैं। चोरी की वारदात ललिता नगर (Lalita Nagar) में हुई थी। जिस मकान में वारदात हुई वह जितेंद्र सिंह बघेल (Jitendra Singh Baghel) का है। वे रिपोर्ट दर्ज कराने वाले अमित चौहान के रिश्तेदार हैं। वे सिंगरौली जिले गए हुए थे। पुलिस को अभी चोरी गई संपत्ति और उसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।