Bhopal News: व्यापारियों के विरोध के बाद भोपाल ट्रेफिक पुलिस ने बैरीकेड हटाना शुरु किए

Share

Bhopal News: कारोबार बंद करके पुलिस के अव्यवहारिक प्रयोगों को लेकर जताई गई थी नाराजगी

Bhopal News
भोपाल यातायात पुलिस—फाइल फोटो

भोपाल। आखिरकार भोपाल ट्रेफिक पुलिस को अपनी जिद को छोड़ना पड़ा। दरअसल, अव्यवहारिक तरीके से पुराने शहर के कई इलाकों में पुलिस की तरफ से बैरीकेड लगा दिए गए थे। जिस कारण भोपाल (Bhopal News) के पुराने शहर के कारोबार में उसका असर पड़ने लगा था। वहीं कारोबारी भी पुलिस के इस रवैये से नाराज थे। जिस कारण उन्होंने कारोबार बंद करके प्रदर्शन भी किया था।

कारोबारी पूरी तरह से अभी भी संतुष्ट नहीं

जानकारी के अनुसार मोती मस्जिद (Moti Masjid) के सामने लगाए गए बैरीकेड बहुत ज्यादा अव्यवहारिक थे। जिस कारण अब 12 अगस्त से अब पुलिस (Traffic Police) ने उन्हेें हटाने का काम शुरु कर दिया है। इसके साथ ही इकबाल मैदान (Iqbal Maidan) से दोपहिया वाहनों और पैदल आने वाले नागरिकों की समस्या भी दूर हो गई। हालांकि अभी भी यह मार्ग चार पहिया वाहनों के लिए बंद रहेगा। इस कारण अभी कारोबारी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हैं। पुलिस के खिलाफ 7 अगस्त को कारोबारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया था। जिसमें चौक, सराफा और इब्राहिमपुरा के बाजार कारोबारियों ने बंद करके अपना विरोध जताया था। कारोबारियों ने भोपाल सांसद आलोक शर्मा (MP Alok Sharma) से मुलाकात करके ज्ञापन भी सौंपा था। जिसके बाद भोपाल सांसद ने पुलिस कमिश्रर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) से मुलाकात भी की थी। कारोबारियों का विरोध तब ज्यादा हुआ था जब 1 अगस्त को कपड़ा दुकान में आग लगी थी। उस वक्त पुलिस बैरीकेड के कारण फायर ब्रिगेड के वाहन भी मौके पर नहीं पहुंच सके थे। कारोबारी अभिषेक जैन (Abhishak Jain) का कहना है कि व्यापारियों की तरफ से अभी भी चिंतन जारी है। जिसके बाद पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई को लेकर आगे की रणनीति बनाकर स्थिति साफ हो सकेगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी की शादी से नाराज व्यक्ति धमकाने पहुंचा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!