Bhopal Fraud News: कारोबारी के मार्केटिंग एजेंट ने किया 16 लाख रुपए का गबन

Share

Bhopal Fraud News: आईफोन के अधिकृत विक्रेता ने क्राइम ब्रांच में दर्ज कराया प्रकरण

Bhopal Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। राजधानी के एक कारोबारी को उनके यहां काम करने वाला मार्केटिंग एजेंट 16 लाख रुपए की चपत लगाकर चंपत हो गया। इस मामले की जांच भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal Fraud News) कर रही है। उसके खिलाफ पुलिस ने गबन का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विक्रय की राशि कंपनी के खाते में जमा ही नहीं की

भेापाल क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch) पुलिस के अनुसार मनीष पटेल (Manish Patel) कोलार रोड में रहते हैं। उनकी एमपी नगर (MP Nagar) में स्थित जोन-1 में ए प्लानेट (A Planet) नाम से शोरुम हैं। उनके पास आई फोन (IPhone) की अधिकृत एजेंसी भी है। उनका इंदौर (Indore) में भी एक आउटलेट है। इसलिए कंपनी की तरफ से आई फोन और उनके गैजेट्स के मार्केटिंग का काम कुलदीप कुमार (Kuldeep Kumar) को दिया था। उसने आई फोन, मेकबुक, एप्पल वॉच से लेकर कई प्रोडक्ट विक्रय करने के नाम पर आवंटित किए थे। लेकिन, उसने विक्रय की राशि कंपनी के खाते में ही जमा नहीं कराई गई। आरोपी भी कोलार रोड (Kolar Road) इलाके में रहता है। वह दुकान में अक्टूबर, 2025 से नौकरी कर रहा है। आरोपी ने लगभग 16 लाख रुपए का हिसाब नहीं दिया तो उसे बोला गया। वह एक दिन दुकान छोड़कर लापता भी हो गया। इसके बाद उसे फोन लगाया गया तो वह आत्महत्या की धमकी देने लगा। जिसके बाद यह मामला अप्रैल, 2026 में पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा। भेापाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ गबन और जालसाजी का प्रकरण 111/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चोरी की योजना बनाते मिले बदमाश

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!