Bhopal News: सड़क दुर्घटना में सिर पर आई चोटों के कारण हुई थी मौत

Share

Bhopal News: आरिफ नगर बस स्टेंड पर लावारिस मिली थी लाश

Bhopal News
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की हुई मौत के मामले में स्थिति साफ हो गई है। उसके सिर पर चोट के निशान थे। वह चोट सड़क दुर्घटना में आई थी। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की गौतम नगर थाना पुलिस कर रही है। जांच के बाद पता चला कि मौत होने से एक दिन पहले वह सड़क दुर्घटना में जख्मी हुआ था। इस कारण अब पुलिस ने सड़क दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

मोपेड से गिरकर हुआ था जख्मी

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच एएसआई झागरिया झा (ASI Jhagariya Jha) की तरफ से की गई थी। पुलिस को 16 जून को आरिफ नगर (Arif Nagar) बस स्टेंड परिसर में लाश मिली थी। जिसकी पहचान बाद में समीर पिता सलीम शहजाद उम्र 30 साल के रुप में हुई। वह दारुल हुदा मस्जिद के पास रंभा नगर (Rambha Nagar) में रहता था। सिर पर चोट के निशान देखकर मामले को संदिग्ध माना जा रहा था। हालांकि पीएम रिपोर्ट में पता चला कि चोट दुर्घटना से आई है। गौतम नगर थाना पुलिस मर्ग 13/26 कायम करके मामले की जांच कर रही थी। जांच कर रहे एएसआई झागरिया झा ने परिजनों के बयान दर्ज किए। जिसमें पता चला कि समीर (Sameer) 15 जून को बैरसिया थाना क्षेत्र स्थित राहिल अंसारी (Rahil Ansari) के साथ ईद पर बकरा खरीदने बाजार गया था। राहिल अंसारी मोपेड (Moped) चला रहे थे। घटना के वक्त दोनों ने जमकर शराब पी थी। जिस कारण वे दोनों गिरकर जख्मी हुए थे। इस मामले में बैरसिया थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। हादसा रात लगभग आठ बजे हुआ था। गौतम नगर थाना पुलिस ने मौत के मामले को आधार मानकर अब इस मामले में 05 अगस्त को राहिल अंसारी के खिलाफ सड़क दुर्घटना में मौत होने का प्रकरण 474/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ऐशबाग में गोली चली

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!