Bhopal News: पहले रास्ते में धमकाया फिर फोन पर दी धमकी

Share

Bhopal News: थाने में दर्ज शिकायत में समझौते के लिए बारहवीं कक्षा के छात्र की देरी से हुई सुनवाई

Bhopal News
फोन पर धमकाने का सांकेतिक चित्र

भोपाल। कक्षा बारहवीं के एक छात्र की तरफ से दर्ज शिकायत पर समझौते के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने पहले आमने-सामने मिलकर धमकी दी थी। उसके बाद फोन लगाकर धमकाने लगा। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

फोन पर गाली—गलौज कर धमकाया

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित दक्ष राजपूत पिता नरेंद्र सिंह राजपूत उम्र 19 साल है। वह ईश्वर नगर में रहता है। वह कक्षा बारहवीं का छात्र भी है। दक्ष राजपूत (Daksh Rajput) ने पूर्व में बादल राजपूत (Badal Rajput) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उस शिकायत को वापस लेने के लिए वह धमका रहा था। आरोपी ने 1 अगस्त को लक्ष्मण नगर (Laxman Nagar) में रोककर धमकी दी थी। उसके बाद 03 अगस्त और 04 अगस्त को दो दिनों तक लगाकर फोन करके गाली-गलौज करते हुए धमकाया गया। शाहपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में 05 अगस्त को धमकाने का प्रकरण 441/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: मंगेतर के अफेयर का खुला राज तो उठाया था यह कदम
Don`t copy text!