Bhopal News: नाबालिग से हुई ज्यादती के मामले में राजधानी के थाने की संवेदनशीलता हुई उजागर

Share

Bhopal News: गर्भवती होने के बाद बच्ची को जन्म दिया, एफआईआर के लिए दो जिलों की दो थाना पुलिस के बीच उलझी रही केस डायरी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। ज्यादती और पॉक्सो एक्ट के एक अन्य मामले में राजधानी के पुलिस की संवेदनशीलता उजागर हो गई। ज्यादती की पीड़िता ने बच्चे को भी जन्म दिया है। इसके बावजूद भोपाल और रायसेन जिले की पुलिस एक-दूसरे का मामला बताकर केस डायरी महीनों तक यहां-वहां भेजती रही। यह बात जब भोपाल (Bhopal News) शहर के अफसरों को पता चली तो कजलीखेड़ा थाने के प्रभारी को फटकार के बाद मुकदमा दर्ज करना पड़ा।

बच्चे को जन्म देने के बाद मामला थाने पहुंचा

जानकारी के अनुसार पीड़िता की उम्र 15 साल है। उसके साथ हुई ज्यादती का का मामला रायसेन (Raisen) जिले के मंडीदीप और भोपाल शहर के कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाने के बीच कई महीनों तक चक्कर काटता रहा। दोनों थाने एक-दूसरे के यहां घटना स्थल बताकर केस डायरी भेज रहे थे। पीड़िता के साथ ज्यादती पिछले साल गणेशोत्सव के दौरान हुई थी। आरोपी परिचित है जिसने ज्यादती की बात बताने पर धमकी भी दी थी। यह बात वह छुपाए रही। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। उसने एक पखवाड़े पहले जब बच्चे को जन्म दिया तो मामला पुलिस थाने के पास पहुंचा। इस मामले में पीड़ित परिवार सबसे पहले कजलीखेड़ा थाने में ही पहुंचा था। पुलिस ने जीरो पर प्रकरण दर्ज करके मंडीदीप (Mandideep) थाने में केस डायरी भेज दी थी। अफसरों की जब फटकार लगी तो पुलिस ने देरी को लेकर पीड़िता के विवादित बयान को आधार बनाकर उस पर ही ठीकरा भी फोड़ दिया। इस मामले में अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इधर, कजलीखेड़ा थाना पुलिस का कहना है कि मामला पॉक्सो और ज्यादती का होने के चलते घटनाक्रम के संबंध में जानकारी नहीं दी जा सकती है। जबकि पुलिस थाने से एफआईआर में हुई देरी और उसमें बरती गई लापरवाही को लेकर जिन कर्मचारियों के खिलाफ स्पष्टीकरण मांगा गया है वह सवाल पूछा गया था। कजलीखेड़ा थाना पु​लिस ने प्रकरण 334/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud News: मंत्रालय कर्मचारी के साथ पंद्रह लाख रुपए से ज्यादा का फर्जीवाड़ा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!