Bhopal News: थाने के गेट पर वृद्ध से मारपीट करने वाले यू-ट्यूबर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान रंगदारी दिखाकर मारपीट करने के दो मामले दर्ज हुए हैं। इसमें भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर इलाके में एक कारोबारी को चार युवकों ने मारपीट कर लिया। आरोपी रास्ते से निकलने का पांच सौ रुपए टैक्स मांग रहे थे। आरोपियों में शामिल एक थाने का पुराना बदमाश है। इधर, शाहजहांनाबाद पुलिस ने एक वृद्ध से मारपीट के मामले में यू-ट्यूबर पर प्रकरण दर्ज किया है। घटना थाने के गेट के सामने हुई थी।
मोपेड पर सवार चार लोगों ने दिखाई रंगदारी
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार योगेश चढ़ार पिता रतिराम चढ़ार उम्र 22 साल स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) के कृष्णा नगर (Krishna Nagar) में रहते हैं। वे दुकान चलाते हैं। घटना 03—04 अगस्त की दरमियानी रात साढ़े बारह बजे हुई। योगेश चढ़ार (Yogesh Chadar) अपने वाहन से करोद (Karond) में स्थित दूसरे मकान में जा रहे थे। वह जब अगरबत्ती फेक्ट्री के पास पहुंचे तो मोपेड (Moped) पर सवार चार लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों में शामिल केशव कुचबुंदिया (Keshav Kuchbundiya), गोलू, रोहित और निखिल ने रोक लिया। आरोपियों का कहना था कि वे क्षेत्र के बदमाश है और यहां से निकलने के लिए उन्हें कर चुकाना होगा। विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। छोला मंदिर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अड़ीबाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। इसी तरह शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) पुलिस ने संतोष सोनी पिता हरी सोनी उम्र 28 साल की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। वे कोहेफिजा (Kohefiza) स्थित एयरपोर्ट में रहते हैं। संतोष सोनी (Santosh Soni) ने 31 जुलाई से एक वायरल वीडियो (Video) को लेकर आवेदन दिया है। जिसमें थाने के गेट के सामने यू-ट्यूबर मुस्तकीम कुरैशी (Mustaqim Qureshi) वृद्ध के साथ मारपीट कर रहे थे। मारपीट के पीछे पांच सौ रुपए का विवाद बताया जा रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।