Bhopal News: चार थाना क्षेत्रों में अंजाम दी गई चोरी की 11 वारदातें कबूली, मकान में चोरी करने में सहयोग करने वाले साथियों को भी दबोचा, सोने-चांदी के जेवरात समेत चार लाख रुपए का माल बरामद

भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में स्थित चार थाना क्षेत्रों में सिलसिलेवार तरीके से मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातें हो रही थी। जिसके खुलासे के लिए बनाए गए विशेष जांच दल ने निगरानी बदमाश को दबोचा है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 11 मंदिरों में चोरी के अलावा एक मकान में वारदात करना कबूल लिया है। भोपाल (Bhopal News) पुलिस ने उसके पास से चार लाख रुपए का माल बरामद किया है।
डकैती और चोरी के दर्जनों मामलों में हैं बदमाश का नाम
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी दीनदयाल उर्फ दीना महाराज (Deen Dayal@Deena Maharaj) है। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित था। यह जानकारी देते हुए एसपी पंकज कुमार पांडेय (SP Pankaj Kumar Pandey) ने बताया कि सुखी सेवनिया, ईटखेड़ी के अलावा बैरसिया में सिलसिलेवार मंदिर में हुई चोरियों के बाद जांच दल बनाया गया था। जिसके प्रभारी नरेंद्र कुलस्ते (Narendra Kulaste) थे। उन्होंने मोबाइल के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद दीनदयाल उर्फ दीना को चिन्हित किया। वह रायसेन (Raisen ) जिले का निगरानी बदमाश (Under-Surveillance Criminal) हैं और 2007 में दोहरे हत्याकांड को भी अंजाम दे चुका है। यह मामला बम्होरी थाने में दर्ज हुआ था। इसके अलावा लूट, डकैती, चोरी, समेत एक दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। रायसेन (Raisen) और नरसिंहपुर (Narsinghpur) में पांच लूट, एक डकैती और चोरी के दर्जनों मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है। उसके खिलाफ आठ स्थायी वारंट और एक गिरफ्तारी वारंट भी लंबित था। जिस कारण रायसेन पुलिस ने उस पर 31 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। इधर, देहात क्षेत्र (Rural Area) में मंदिर (Mandir) में हो रही चोरियों को देखते हुए 19 हजार रुपए का भी इनाम था। पूछताछ में उसने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पांच से छह घंटे पहले मोबाइल (Mobile) फोन बंद कर देते थे। ताकि पुलिस लोकेशन के जरिए उनका पता न लगा सके। गिरोह पहले मंदिरों की रेकी करता, फिर रात में मुख्य द्वार, ताले या खिड़की-ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश करता और चांदी के मुकुट, छत्र, दानपेटी की नकदी व अन्य धार्मिक सामग्री चोरी कर फरार हो जाता था। गिरफ्तारी से बचने के लिए गिरोह का सरगना हर तीन-चार महीने में ठिकाना बदल लेता था। वारदात के बाद अशोकनगर (Ashok Nagar) जिले के करीला सहित अन्य क्षेत्रों में उसने फरारी काटी है।
इन्हें किया गया है गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 16 चांदी के मुकुट, एक चांदी की थाली, एक चांदी जड़ित नारियल, एक चांदी का छत्र, एक चांदी का ओम चिन्ह, एक पीतल का घंटा सहित करीब डेढ़ किलोग्राम चांदी की धार्मिक सामग्री बरामद हुई है। चोरी का कुछ माल बेच दिया था, जिसे खरीदने वाले आनंद उर्फ इन्द्र नारायण राजपूत (Anand@Indra Narayan Rajput) को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। उसे नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना के चार, सूखी सेवनिया (Sukhi Sewania) थाना के तीन तथा बैरसिया (Berasia) थाना के पांच प्रकरणों सहित कुल 12 मामलों को अंजाम देना कबूला है। पुलिस ने दीनदयाल उर्फ दीना महाराज के अलावा उसकी मदद करने वाले दिनेश कुशवाहा (Dinesh Kushwah , अकरम अली (Aqram Ali), पप्पू आदिवासी (Pappu Adiwasi) , आशाराम को भी गिरफ्तार किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।