Bhopal Cyber Fraud: यूपीआई नहीं चलाने के बावजूद हो गया भुगतान, बैंक ऑफ बड़ोदा ने जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ा, सायबर क्राइम कर रही मामले की जांच

भोपाल। भूमि विकास बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी समेत तीन व्यक्तियों के खातों से 79 हजार, 500 रुपए निकल गए। यह मामले भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के कोहेफिजा, ऐशबाग और टीला जमालपुरा थाने में पहुंचे हैं। सभी मामलों में जांच भोपाल सायबर क्राइम कर रही है। जिसके लिए जिन खातों में पैसा पहुंचा है उन्हें फ्रीज करा दिया गया है।
टास्क पूरा कर पैसा कमाने को दिया लाालच
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार प्रकाश चंद्र जैन पिता स्वर्गीय नन्नूमल जैन उम्र 75 साल बीडीए कॉलोनी (BDA Colony) में स्थित सिंधई कार्नर (Sindhai Corner) में रहते हैं। वे भूमि विकास बैंक से रिटायर्ड हैं। प्रकाश चंद्र जैन (Prakash Chandra Jain) के बैंक ऑफ बडोदा (BOB) खाते से 37 हजार, 500 रुपए 18 जुलाई को निकल गए। वे किसी तरह की यूपीआई को भी नहीं चलाते हैं। वह बैंक पहुंचे तो प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया और राष्ट्रीय हेल्प लाइन में जाकर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण 529/26 दर्ज कर लिया है। इसी तरह ऐशबाग (Aishbag) में मोहम्मद उमर खान पिता मोहम्मद अतीक खान उम्र 41 साल के साथ सायबर फ्रॉड हुआ। वे महामाई का बाग में रहते हैं। उनके पास 15 जुलाई को व्हाट्स एप ग्रुप पर घर बैठे प्रतिदिन टास्क पूरा करने पर पैसा कमाने का लालच दिया गया। मोहम्मद उमर खान (Mohammed Umar Khan) को शुरुआत में दो सौ रुपए का रिवार्ड भी मिला। इसके बाद उनसे ट्रेडिंग (Trading) का झांसा देकर 25 हजार रुपए 800 रुपए ऐंठ लिए गए। जिसमें से उन्हें वापस सिर्फ आठ हजार रुपए मिले। ऐशबाग थाना पुलिस ने प्रकरण 299/26 दर्ज कर लिया है। इधर, टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस ने संजय कुमार दुबे की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 198/26 दर्ज किया। उन्हें ऑन लाइन ड्रायफू्रट्स खरीदने के नाम पर राजेश दीवान (Rajesh Deewan) नाम के एक व्यक्ति ने 18 जुलाई को फोन पर संपर्क किया। दो दिन बाद पार्सल डिलीवरी घर पहुंचने का बोलकर उनके पास फोन आया। आरोपी ने उनसे एक लिंक पर यह बोलकर फिर भुगतान कराया कि यह रकम वह घर पर दे देगा। जिसको क्लिक करने पर 23 हजार, 600 रुपए निकल गए। इसके बाद दोनों व्यक्ति जिनसे संपर्क हुआ था उनके फोन बंद हो गए।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।