Bhopal News: चाकू के वार पीठ पर लगे, रहने के दौरान हुए विवाद का बदला लिया

भोपाल। चाकू मारकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस माामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की तलैया थाना पुलिस कर रही है। हमलावर पहले जख्मी व्यक्ति के मकान में ही किराए से रहता था। उसी दौरान विवाद की वजह हमले को लेकर बताई जा रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पीठ पर चाकू का वार
तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार सलमान खान पिता सलीम खान उम्र 31 साल जहांगीराबाद इलाके में रहते हैं। वे एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उन पर हमले की वारदात 21—22 जुलाई की दरमियानी रात लगभग साढ़े बारह बजे हुई थी। घटना के वक्त सलमान खान (Salman Khan) तलैया चौराहे पर खड़े थे। तभी उनके पास अनस अंसारी (Anas Ansari) आया। वह पहले सलमान खान के मकान में ही किराए से रहता था। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए चाकू (Knife) निकाला और हमला कर दिया। बचने के लिए पीड़ित भागे तो पीठ पर चाकू का गंभीर वार लग गया। हमले के बाद से आरोपी अपने ठिकाने से फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण 235/26 दर्ज किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।