Bhopal Murder News: अचानक घर लौटी पत्नी को देखकर आगबबूला पति ने पीटकर कर दी हत्या

Share

Bhopal Murder News: थाने में दर्ज नहीं कराई थी लापता होने की रिपोर्ट, पड़ोसियों ने हस्तक्षेप किया तो पारिवारिक मामला बताकर भगाया

Bhopal Murder News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बस्ती में नशे में धुत एक व्यक्ति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वह ढ़ाई महीना पूर्व पति को बिना बताए लापता हो गई थी। यह वारदात भोपाल (Bhopal Murder News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र की है। उसके लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मांग भरकर हुई थी शादी

थाना प्रभारी संजीव चौकसे (TI Sanjeev Chauksey) ने बताया कि परिवार निम्न आय वर्ग का हैं। महिला की पहचान 40 वर्षीय लता बाई (Lata Bai) के रुप में हुई। उसके पहले पति का 20 साल पहले निधन हो चुका है। जिसके बाद उसने लगभग छह साल पहले राम प्रसाद उर्फ बबलू अहिरवार (Ram Prasad@Bablu Ahirwar) से शादी की थी। यह शादी सिर्फ मांग भरकर हुई थी। पति कबाड़ा बीनकर गुजर-बसर करता था। वह ढ़ाई महीना पूर्व चली गई। जिसके बाद वह 21 जुलाई को वापस लौटी थी। वापस आने के बाद पति-पत्नी ने साथ में बैठकर शराब पी। इसके बाद दोनों के बीच कलह होने लगी। आस-पास रहने वाले लोग पहुंचे तो पारिवारिक मामला बताकर लोगों को भगा दिया। इसके बाद दोनों के बीच रातभर मारपीट होती रही। सुबह राम प्रसाद उर्फ बबलू अहिरवार रोता हुआ मिला। लोग पहुंचे तो नजदीक उसकी पत्नी मृत हालत में थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए पहुंचाया तो पता चला कि मारपीट में आई चोट के कारण महिला की मौत हुई है। जिसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। हबीबगंज थाना पुलिस ने मर्ग 44/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच करने एएसआई सुधाकर शर्मा (ASI Sudhakar Sharma) पहुंचे थे। पुलिस को अभी विस्तृत पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। एफएसएल की पड़ताल में गला दबाकर मारने की अटकलें सामने आई है।

यह भी पढ़ें:   MP Cyber Fraud: आईपीओ में निवेश के नाम पर ठगने वाला गिरोह धराया

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!