Bhopal News: चार दिन पहले हुई घटना, तीन व्यक्तियों पर जताया शक

भोपाल। ढ़ाबे के भीतर से एक आई फोन चोरी चला गया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स इलाके की है। घटना चार दिन पहले हुई थी। जिसमें तीन व्यक्तियों पर शंका भी जताई गई है। पुलिस ढ़ाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से उनका पता लगा रही है।
ढाबे में खाना खाते समय हुई वारदात
कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार रूपेश मीना पिता स्वर्गीय स्वराज सिंह मीना उम्र 33 साल मिसरोद स्थित आकृति एक्वा सिटी (Aakriti Aqua City) में रहते हैं। वे 18 जुलाई को झागरिया बायपास पर स्थित सूर्या ढाबा (Surya Dhaba) में शाम चार बजे भोजन करने गए थे। रुपेश मीना (Rupesh Meena) ने बताया कि उस वक्त वह मदहोशी की हालत में भी थे। उनके टेबल पर तीन लोग भी आए थे। उनके जाने के बाद ही मोबाइल (Mobile) भी नहीं मिला। इस संबंध में कर्मचारियों से भी मदद मांगी। जिसके बाद थाने जाकर चोरी का मामला 23 जुलाई को दर्ज कराया। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण 217/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चोरी गए मोबाइल की कीमत 60 हजार रुपए बताई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।