Bhopal News: नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में तीन महिला और दो पुरुष गिरफ्तार, अवैध शराब भी भारी मात्रा में बरामद

भोपाल। राजधानी में शराब, गांजे के अलावा अब नशीले इंजेक्शन का तरीका पनप रहा है। यह बात नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान पता चली। जिसके बाद पुलिस ने एक महिला समेत तीन व्यक्तियों को 106 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर और पिपलानी थाना पुलिस ने की है। इसी तरह दो महिलाओं को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ दबोचा है।
गिरफ्तार आरोपियों का इंजेक्शन सप्लाई चेन एक ही
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार कैची छोला इलाके से 50 वर्षीय रानी कुचबुंदिया (Rani Kuchbundiya) को हिरासत में लिया गया। उसके घर की तलाशी लेने पर 88 इंजेक्शन (Injection) बरामद हुए। वह जिन व्यक्तियों से यह सामान खरीदती थी उनकी जानकारी पुलिस को मिल गई है। हालांकि उन्हें दबोचने गई पुलिस टीम को वे नदारद मिले। इसी तरह पुलिस ने मीना कुचबुंदिया (Meena Kuchbundiya) और रेखा कुचबुंदिया (Rekha Kuchbundiya) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों महिलाओं के कब्जे से 600 क्वार्टर देशी शराब (Liquor) के बरामद किए गए हैं। जिसकी कीमत पुलिस ने आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। इधर, पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस ने रत्नागिरी तिराहे से दो युवकों दक्ष यादव (Daksh Yadav) और बबलू को दबोचा। दोनों की तलाशी लेने पर पुलिस को 18 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो छोला मंदिर और पिपलानी इलाके में गिरफ्तार आरोपियों का इंजेक्शन सप्लाई चेन एक ही है। जिसके संबंध में जल्द क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की तरफ से जल्द बड़ी कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।