Bhopal News: बैंक कर्मी समेत चार व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: मिसरोद, कमला नगर और बागसेवनिया इलाके में हुई घटनाएं, पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान रिटायर्ड बैंक कर्मचारी समेत चार व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद, कमला नगर और बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। दो घटनाओं में फांसी लगाने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।

इन मामलों की पुलिस कर रही हैे जांच

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार फॉरच्यून सौम्या कॉलोनी (Fortune Soumya Colony) में एक व्यक्ति ने फांसी लगाई। शव की पहचान नीलेश शर्मा पिता लक्ष्मी नारायण शर्मा उम्र 34 साल के रुप में हुई। पुलिस को खुदकुशी की खबर 22 जुलाई की सुबह मिली थी। जिसमें जांच करने हवलदार रामबाबू राव (HC Rambabu Rao) पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि अभी कोई ठोस तथ्य उनको पता नहीं चले हैं। नीलेश शर्मा (Neelesh Sharma) का शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। इसी तरह सेज अस्पताल (Sage Hospital) में भर्ती 58 वर्षीय संजय सिंह यादव (Sanjay Singh Yadav) की मौत हो गई। इस मामले की जांच के लिए मिसरोद थाने से एएसआई छत्रपाल सिंह ASI Chatrapal Singhपहुंचे थे। दोनों मामलो में मिसरोद थाना पुलिस ने मर्ग 51-52/26 कायम कर लिया है।इधर, कमला नगर (Kamla Nagar) स्थित अंबेडकर नगर(Ambedkar Nagar)  में एक व्यक्ति ने फांसी लगाई। उसे लोगों की मदद से हजेला अस्पताल (Hajela Hospital) ले जाया गया। शव की पहचान अनंद त्रिभुवन पिता कडवा त्रिभुवन उम्र 35 साल के रुप में हुई है। वह अत्याधिक मात्रा में शराब का सेवन करते थे। जिस कारण आठ महीना पूर्व पत्नी भी छोड़ गई थी। दो बेटियां है जो विवाहित हैं और एक बेटा मां के साथ रहता है। अनंद त्रिभुवन (Anand Tribhuvan) अपनी वयोवृद्ध मां के साथ रहते थे। उन्हें पीडब्ल्यूडी से पेंशन मिलती है। जिससे परिवार गुजर-बसर कर रहा था। कमला नगर थाना पुलिस ने मर्ग 24/26 कायम कर लिया है। इधर, बागसेवनिया (Bagsewania) स्थित रेलवे पटरी (Railway Track) पर एक व्यक्ति की लाश मिली। जिसकी पहचान अनिल गणवीर पिता आरके गणवीर उम्र 62 साल के रुप में हुई। वे कोलार रोड स्थित कान्हाकुंज (Kanhakunj) में रहते थे। अनिल गणवीर (Anil Ganveer) बैंक से रिटायर्ड हुए थे। पुलिस को जांच में पता चला है कि वे शराब के नशे में थे। जिस कारण उनका सिर ट्रेन (Train) से टकरा गया था। उनके पास मिले मोबाइल (Mobile) की मदद से परिजनों तक पुलिस पहुंच सकी थी। बागसेवनिया थाना पुलिस ने मर्ग 42/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry News: दहेज में मांगे 25 लाख रुपए

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!