Bhopal News: चलती ट्रेन से गिरकर नेपाली नागरिक की मौत

Share

Bhopal News: मुंबई में रहने वाले परिचित के जरिए परिजनों तक पहुंची पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। रेलवे ट्रैक पर 21 जुलाई की सुबह एक व्यक्ति की लाश मिली है। उनकी चलती ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात की सूखी सेवनिया थाना पुलिस कर रही है। शव की पहचान हो गई है। उनके परिजन बुधवार रात भोपाल पहुंचेंगें।

मद्रास में करते थे नौकरी

सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) पुलिस के अनुसार लाश भदभदा रेलवे स्टेशन के नजदीक मिली थी। शव पुरुष का है जिसकी उम्र लगभग 30 साल है। वह नेपाल (Nepal) के नवल परासी (Naval Parasi) जिले में रहते थे। शव की पहचान नवराज रानाभाट (Navraj Ranabhat) के रुप में हुई है। नेपाली नागरिक (Nepali Citizen) मद्रास में नौकरी करते थे। वह ट्रेन (Train) से स्वदेश लौट रहे थे। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी थे। मामले की जांच एएसआई सिद्दीक अहमद (ASI Siddik Ahemad) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल (Mobile) में मुंबई निवासी मोतीलाल रानाभाट (Motilal Ranabhat) से बातचीत हुई थी। जिन्होंने नवराज नाम बताया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे 22 जुलाई की रात भोपाल आएंगे। इसलिए शव पीएम के लिए अभी सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम 23 जुलाई को किया जाएगा। सूखी सेवनिया थाना पुलिस ने मर्ग 38/26 कायम कर लिया हैै।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: चौबीस घंटे में एक ही थाने के दर्ज तीन मुकदमों के यह हैं किरदार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!