Bhopal GRP News: सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, मोबाइल, लैपटॉप समेत पौने दो लाख रुपए से ज्यादा का माल बटोरा

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान भोपाल रेलवे स्टेशन के भीतर और आऊटर में सक्रिय बदमाशों से जुड़े चार मामले भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP News) थाने पहुंचे। जिसमें सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, मोबाइल, लैपटॉप बदमाश ले गए हैं। पुलिस इन संपत्तियों की कीमत एक लाख 80 हजार रुपए बता रही है। घटनाओं में झपटमारी और चोरी की वारदातें हैं।
आऊटर में पर्स छीन लिया
भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) पुलिस के अनुसार रायसेन (Raisen) जिले के उदयपुरा में रहने वाले दीपक विश्वकर्मा (Deepak Vishwakarma) भोपाल से उज्जैन जा रहे थे। उनकी ट्रेन 1(Train) 9—20 जुलाई की सुबह साढ़े चार बजे आना थी। इसलिए वे अपना बैग (Bag) सिरहाने में रखकर प्लेटफार्म नंबर छह में सो गए। वे जब उठे तो उनकी जेब में रखा मोबाइल (Mobile) और पिट्ठू बैग गायब था। बैग के भीतर दो हार्ड डिस्क, मेमोरी कार्ड के अलावा पैन ड्राइव भी थी। इसी तरह सीहोर जिले के मंडी थाना क्षेत्र में रहने वाली माया लोधी (Maya Lodhi) का इंदौर-भोपाल एक्सप्रेस (Indore-Bhopal Express) के जनरल कोच से बोरी चोरी हो गई। वह शुजालपुर से भोपाल आ रही थी। बोरी के भीतर सोने-चांदी के जेवरात, घड़ी समेत अन्य माल रखा था। इधर, जयपुर से भोपाल आ रहे दंपति का पर्स छीन लिया गया। शिकायत शाहपुरा (Shahpura) स्थित त्रिलंगा के नजदीक पारस मैजिस्टिक निवासी 70 वर्षीय राकेश सिटोके (Rakesh Sitoke) ने दर्ज कराई। वे पत्नी अमिता सिटोके (Amita Sitoke) के साथ एसी कोच में थे। ट्रेन जब भोपाल स्टेशन आ रही थी तो पत्नी पर्स (Purse) हाथ में लेकर उतरने के लिए पहुंची थी। तभी आऊटर में पर्स छीन लिया गया। जिसमें मोबाइल, टैबलेट, तीन हजार रुपए, चांदी का सिंदूरदान समेत अन्य दस्तावेज रखे थे। इसी तरह ट्रेन 12622 के एसी कोच में सफर कर रही महिला के सिरहाने से बैग चोरी चला गया। दंपति दिल्ली से विजयवाड़ा की यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जब भोपाल स्टेशन (Bhopal Railway Station) पर पहुंची तो चोरी का पता चला। बैग में नकदी 35 हजार रुपए, दो मोबाइल समेत अन्य कागजात थे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।