Bhopal Loot News: लूटपाट के बाद अब डकैती धारा बढ़ाने की चल रही तैयारियां, चार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी

भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में पांच दिन पहले मारपीट करके शराब दुकान लूटपाट करने के मामले मेें गुनगा (Bhopal Loot News) थाना पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में अभी चार अन्य आरोपियों की तलाश करना है। जिनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस की तरफ से डकैती धारा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
लाठी-डंडे से पीटने के बाद शराब लूटी
गुनगा (Gunga) थाना पुलिस के अनुसार लूट की वारदात ग्राम धमर्रा रोड जोड के नजदीक 17 जुलाई को हुई थी। जिसमें पुलिस ने वारदात में शामिल जगदीश बिजौरी (Jagdish Bijori) को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद जगदीश कंजर (Jagdish Kanjar) और नरेश कंजर (Naresh Kanjar) को दबोचा गया है। पुलिस को निरपत बिजौरी (Nirpat Bijori) समेत चार अन्य आरोपियों की तलाश है। थाना पुलिस की तरफ से आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डकैती की धारा बढ़ाई जाएगी। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में 19 जुलाई को प्रकरण 217/26 दर्ज किया था। आरोपियों ने शराब दुकान के गल्ले से पंद्रह हजार रुपए और एक लाख रुपए की शराब लूटी थी। पुलिस ने दुकान (Wine Shop) के मुंशी 50 वर्षीय विजय सिंह चौकसे (Vijay Singh Chauksey) की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। घटना के वक्त प्रबंधक जावेद भी मौजूद थे। दोनों आरोपियों को लाठी-डंडे से पीटने के बाद वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हुए थे। लूटपाट करने वाले सारे आरोपी अवैध तरीके से कच्ची शराब बेचने का काम करते हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।