Bhopal News: एक साल से फरार पति-पत्नी हुए अरेस्ट

Share

Bhopal News: लापता दो नाबालिग बालिकाओं को बेचने के मामले में चल रही थी तलाश

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नाबालिग बालिकाओं की तस्करी के एक मामले में एक साल से फरार चल रहे पति-पत्नी को भोपाल (Bhopal News) शहर की हनुमानगंज थाना पुलिस ने दबोचा है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। यह गिरोह बच्चों को झांसा देकर बेचने का काम करता है। इसके कई सदस्य पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं।

बालिकाओं को झांसा देकर देह व्यापार की नीयत से बेचा

हनुमान गंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी 50 वर्षीय हेमराज बाई (Hemraj Bai) और 40 वर्षीय रमेश नाथ (Ramesh Nath) हैं। दोनों घुमक्कड़ समुदाय से जुड़े हैं। आरोपियों के नाम जनवरी, 2025 में दर्ज मामले में सामने आया था। इस सिलसिले में खंडवा (Khandwa) निवासी महिला ने बेटी के किडनैप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बेटी को शिवपुरी (Shivpuri) जिले से बरामद किया गया था। जबकि दूसरी नाबालिग को गुना (Guna) जिले से सकुशल बचाया गया था। उनसे हुई पूछताछ के बाद ही आरोपियों के नाम सामने आए थे। पुलिस इस मामले में पहले आरोपी विनोद प्रजापति (Vinod Prajapati), रितिक सपेरा (Ritik Sapera) और बप्पा नाथ उर्फ लाल नाथ (Bappa Nath@Lal Nath) को गिरफ्तार कर चुकी है। ग्राम गुर्जर तोड़ी नजीराबाद (Nazirabad) निवासी हेमराज बाई और उसका पति रमेश नाथ ने दोनों बालिकाओं को झांसा देकर मानव देह व्यापार (Human Trafficking) की नीयत से बेच दिया था। पुलिस का कहना है कि गिरोह के नेटवर्क, अन्य संभावित पीड़ितों और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे और गिरफ्तारियों की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पांच महीने बाद चोरी का प्रकरण दर्ज 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!