Bhopal News: उड़िया भाषा में सुसाइड से पहले लिखा लेटर मोबाइल से बरामद, ट्रांसलेशन के बाद वजह होगी साफ

भोपाल। फांसी लगा कर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। ऐसा करने से पहले हाथ की नस भी काटी गई थी। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की अशोका गार्डन थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को प्राथमिक जांच में मोबाइल से उड़िया भाषा में लिखा पत्र मिला है। जिसके अनुवाद कराने के लिए परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल शव मॉर्चुरी रुम में रखा गया है।
भाई के मोबाइल पर भेजा सुसाइड नोट
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार घटना सुंदर नगर (Sunder Nagar) में हुई। यहां 36 वर्षीय सच्ची स्मिथ दास (Sachchi Smith Das) किराए से रहते थे। वे आईटी की तैयारी करने कोचिंग संस्थान जाते थे। 16 जुलाई को उन्होंने अपने भाई के मोबाइल (Mobile) पर उड़िया भाषा में लिखा सुसाइड नोट (Suicide Note) भेजा। जिसके बाद कोचिंग सेंटर संचालक को मदद के लिए घर पहुंचाया गया। वहां पुलिस के साथ परिचित पहुंचे दरवाजा भीतर से बंद मिला। पुलिस को बाएं हाथ की नस कटी हुई मिली। जिस कारण कमरे में चारों तरफ खून फैला हुआ था। मामले की जांच करने मौके पर एएसआई महेश बघेल (ASI Mahesh Baghel) पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि उड़िया भाषा के पत्र का ट्रांसलेट कराया जाएगा। जिसके बाद आत्महत्या की ठोस वजह सामने आ सकेगी। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने मर्ग 42/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।