Bhopal Loott News: पुलिस ने सामान्य धाराओं में दर्ज किया प्रकरण, मोबाइल के जरिए दो आरोपियों की चल रही तलाश

भोपाल। युवक से दो व्यक्ति उसके दोस्त की बाइक छीनकर भाग गए। यह वारदात भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में हुई है। दोनों आरोपी रैपिडो बुक करने के बाद बाइक पर सवार हुए थे। पुलिस मोबाइल के जरिए वारदात में संदिग्ध दो व्यक्तियों की तलाश कर रही है।
युवक को शराब पीलाकर छीनी बाइक
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार छीनी गई मोटर साइकिल सौरभ सेन (Saurabh Sen) की है। वे विदिशा (Vidisha) जिले के रहने वाले हैं और ठेकेदारी का काम करते हैं। उन्होंने अपनी बाइक (Bike) 28 वर्षीय अमन कुर्मी (Aman Kurmi) को दी थी। वह रैपिडो (Rapido) में बाइक चलाता है। फिलहाल अशोका गार्डन (Ashoka Garden) में किराए से रहता है। उन्हें सवारी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से आनंद नगर जाने मिली थी। दो युवक उसके साथ बाइक में सवार हो गए। इसके बाद आरोपियों ने अमन कुर्मी को शराब पीने का प्रस्ताव दिया। जिसके लिए वह तैयार हो गया। आरोपियों ने आईएसबीटी (ISBT) शराब दुकान से शराब ली। इसके बाद अन्ना नगर (Anna Nagar) के नजदीक जंगल में तीनों ने बैठकर शराब पी। इसी दौरान जिन दो युवकों को वह आनंद नगर छोड़ने जा रहा था उन्होंने उससे मारपीट करके बाइक छीन ली। घटना 11 जुलाई की रात लगभग साढ़े नौ बजे अंजाम दी गई थी। बाइक छीनने की खबर अमन कुर्मी ने दोस्त सौरभ सेन को दी जिसके बाद वे 13 जुलाई को गोविंदपुरा थाने पहुंचे और प्रकरण दर्ज कराया। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में मारपीट और वाहन चोरी का मामला 607/26 दर्ज किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।