Bhopal Cyber Fraud: क्रेडिट कार्ड कर्ज की क्षमता बढ़ाने और केवायसी अपडेट बोलकर फर्जीवाड़ा

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो व्यक्तियों के साथ एक लाख, 43 हजार रुपए से ज्यादा की सायबर धोखाधड़ी हुई। दोनों घटनाओं में आरोपियों ने बैंक कर्मचारी बनकर बातचीत की थी। इस मामले में भेापाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के कजलीखेड़ा और गोविंदपुरा थाने में प्रकरण दर्ज हुए हैं। इससे पहले प्राथमिक जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी।
क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का दिया झांसा
कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस के अनुसार श्याम राज सिंह नरवरिया पिता स्वर्गीय जबर सिंह नरवरिया उम्र 56 साल प्रियंका नगर (Priyanka Nagar) में रहते हैं। वे पुरानी विधानसभा के सामने नोटरी से संबंधित सेवाओं का कारोबार हैं। उनके पास 15 जून की दोपहर में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति ने फोन लगाया था। उस वक्त कार चलाने के कारण ज्यादा बातचीत नहीं हो सकी। कुछ देर बाद उसी नंबर से फोन आया तो वे अपनी दुकान पर थे। श्याम राज सिंह नरवरिया (Shyam Raj Narwariya) को क्रेडिट कार्ड (Credit Card) की ऑनलाइन केवायसी करने के लिए बोलने लगा। उसने यकीन दिलाने के लिए अपना परिचय पत्र भी व्हाट्स एप पर भेजा। जिसको डाउनलोड करने के बाद मोबाइल हैंग हो गया। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से एक लाख, 18 हजार रुपए से ज्यादा की खरीददारी मुंबई में की गई। कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने प्रकरण 270/26 दर्ज कर लिया हेै। इसी तरह गोविंदपुरा (Govindpura) थाने में विजय अवधडे पिता परसराम अवधडे उम्र 23 साल के साथ धोखाधड़ी हुई। वे अन्ना नगर (Anna Nagar) में रहते हैं। घटना 1 जुलाई को उस वक्त हुई जब वे विजय मार्केट बरखेड़ा के साप्ताहिक बाजार में थे। विजय अवधडे (Vijay Awadhade) के पास आईडीएफसी (IDFC) फ्र्स्ट बैंक की क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया गया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने उसका कर्मचारी बनकर बातचीत की थी। जिसके बाद आरोपी ने ओटीपी भी मांगा था। यह देते ही मोबाइल हैक हुआ और 25 हजार रुपए से ज्यादा का पैसा खाते से निकल गया। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 576/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।