Bhopal News: माफी लिखकर कारोबारी ने फांसी लगाई,पटरी पार करते वक्त ट्रेन से टकराकर मौत

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान राजधानी में तीन व्यक्तियों की अकाल मौत हो गई। इसमें भोपाल (Bhopal News) देहात के ईटखेड़ी में एक कारोबारी ने पत्र लिखकर फांसी लगा ली। वहीं ऐशबाग में रेलवे पटरी पार करते वक्त एक व्यक्ति ट्रेन से टकरा गया। जबकि बिलखिरिया इलाके में एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई है।
कागज में लिखा आई एम सॉरी
ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय पंकज सिंह राजपूत (Pankaj Singh Rajput) इंजीनियरिंग के बाद करोंद क्षेत्र में कॉस्मेटिक स्टोर चलाते थे। वे मूलत: बैरसिया के पीपलखेड़ा गांव के रहने वाले थे। यहां अपनी मां और दो छोटे भाइयों के साथ चौकसे नगर, लांबाखेड़ा में रहते थे। 07 जुलाई को वह दुकान पर नहीं गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे पंकज कमरे में पंखे से फंदे पर लटके मिले। परिजन पीपुल्स अस्पताल (Peoples Hospital) ले गए थे वहां डॉक्टरों ने ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को एक कागज में लिखा आई एम सॉरी मिला है। ईटखेड़ी थाना पुलिस ने मर्ग 33/26 कायम कर लिया है। पुलिस खुदकुशी की वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है।
रेलवे पटरी पर मिली लाश

इधर, ऐशबाग (Aishbag) थाना क्षेत्र में मुरारजी नगर (Murarji nagar) के पास रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति की लाश मिली। जिसकी पहचान 32 वर्षीय मनीष प्रजापति (Manish Prajapati) के रुप में हुई। वह जहांगीराबाद (Jahangirabad) स्थित जिंसी में रहते थे। घटना 07—08 जुलाई की दरमियानी रात हुई थी। वे रेलवे ट्रैक (Railway Track) पार कर घर लौट रहे थे। तभी रानी कमलापति की तरफ जा रही ट्रेन (Train) की चपेट में वह आ गए थे। ऐशबाग थाना पुलिस ने मर्ग 41/26 कायम कर लिया है।
टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश
उधर, बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना क्षेत्र में एलएनसीटी कॉलेज (LNCT College) के सामने जख्मी मिले एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। मरने वाले व्यक्ति की उम्र 30 साल है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि 07—08 जुलाई की दरमियानी रात एक बजे उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। बिलखिरिया थाना पुलिस ने मर्ग 44/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।