Bhopal News: तीन व्यक्तियों के सिर पर तवा मारकर हमला

Share

Bhopal News: कुछ दिन पूर्व भी हुआ था विवाद तब पुलिस ने नहीं की थी सुनवाई

Bhopal News
ऐशबाग थाना, भोपाल शहर— फाइल फोटो

भोपाल। तीन व्यक्तियों के सिर पर कई बार तवा से वार करके सिर फोड़ दिया। दोनों पक्षों के बीच पूर्व में भी विवाद हुआ था। यह वारदात भोपाल (Bhopal News)  शहर के ऐशबाग इलाके की है। उस वक्त पुलिस ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की थी। अब नए घटनाक्रम के बाद हरकत में आई पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुराने विवाद को लेकर हुआ घमासान

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार हमले में दिनेश सोनी , उसके बेटे हर्षित सोनी (Harshit Soni) और रोहन सोनी (Rohan Soni)  जख्मी हैं। घटना 01—02 जुलाई की दरमियानी रात लगभग सवा बारह बजे हुई थी। पुलिस ने घायल पिता-पुत्रों का हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में इलाज कराया है। आरोपी अभिषेक, मुकेश और विशेष है। ऐशबाग थाना पुलिस ने दिनेश सोनी पिता मन्नूलाल सोनी उम्र 44 साल की शिकायत पर प्रकरण 268/26 दर्ज किया है। वे मुकद्दस नगर में रहते हैं और हलवाई का काम करते हैं। दिनेश सोनी (Dinesh Soni) ने बताया कि विशेष घर जाकर तवा लेकर आया था। घायल रोहन सोनी पिता और भाई को बचाने गया तो उसे मुकेश ने धक्का दे दिया था। जिस कारण वह फर्शी पर गिरने के कारण सिर में चोट आई। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुकेश का चार दिन पहले हर्षित के साथ विवाद हुआ था। वह तभी से बदला लेने की फिराक में थे। उस वक्त परिवार ने मामला दर्ज नहीं कराया था।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वेटरनरी अस्पताल के कर्मचारी ने जहर पिया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!