Bhopal News: पांच लाख रुपए का माल दस मिनट के भीतर कार से चोरी

Share

Bhopal News: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ संदेही,बेटी मान नहीं रही थी तो माता—पिता स्कूल के क्लासरूम में बैठाने गए थे

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सागर पब्लिक स्कूल के सामने खड़ी कार के भीतर से महज दस मिनट के भीतर पांच लाख रुपए का माल चोरी चला गया। वारदात करने वाला संदेही सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुआ है। मामले की जांच कर रही भोपाल (Bhopal News) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस ने उसके भागने वाले रूट को ट्रेक भी कर लिया है।

कार को लॉक करना भूल गए

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार डॉक्टर आदित्य पाठक पिता रामप्रकाश पाठक उम्र 46 साल क्लीनिक संचालक हैं। वे अवधपुरी (Awadhpuri) स्थित आधार शिला (Adharshila Colony) कॉलोनी में रहते हैं। वारदात 01 जुलाई की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे हुई थी। उनकी होंडा कार (Honda Car) एमपी—04—सीवाय—6575 से डॉक्टर आदित्य पाठक (Aditya Pathak) सागर पब्लिक स्कूल (Sagar Public School) पहुंचे थे। बेटी अद्विता पाठक स्कूल नहीं जाने की जिद कर रही थी। इसलिए साथ में मौजूद पत्नी अदिति पाठक (Aditi Pathak) और वे दोनों मिलकर उसे मनाते हुए क्लासरूम तक छोड़ने चले गए। इस दौरान वे कार को लॉक करना भूल गए। वहां से वापस लौटे तो उसके भीतर रखे नकदी तीन लाख रुपए, टेबलेट, डेल कंपनी का लैपटॉप, एटीएम कार्ड, पर्स समेत अन्य सामान गायब था। यह सारा सामान बैग (Bag) के भीतर रखा था। दंपति ने पुलिस से मदद मांगी जिसके बाद स्कूल के सामने निगरानी के लिए लगा कैमरा खंगाला गया। वारदात करने वाला आरोपी सड़क पार करके आया था। वह दंपति पर निगरानी रखे हुआ था। वह तुरंत ही बैग उठाकर चंपत हो गया। बागसेवनिया थाना पुलिस ने प्रकरण 465/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बैग लावारिस हालत में मिल गया है। लेकिन उसके भीतर रखा सामान गायब हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ऑटो को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो पलटी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!