Bhopal News: निगरानी बदमाश भी चलाता है सीएनजी ऑटो,उसके रूट पर सवारी बैठाने को लेकर चल रही रंजिश,मुख्य आरोपी गिरफ्तार हमले में शामिल उसका साथी फरार

भोपाल। ई-रिक्शा चालक के पेट में चाकू घोंपकर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी निगरानी बदमाश है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज इलाके को है। वह भी सीएनजी ऑटो चलाता है। दोनों के बीच एक ही रूट पर वाहन चलाने और सवारी बैठाने को लेकर रंजिश थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। जबकि हमले में शामिल उसका दूसरा साथी फरार है।
अपने रूट में सवारी बैठाने को लेकर हुआ विवाद
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय बलराम अहिरवार (Balram Ahirwar) ई-रिक्शा (E-Rikshaw) चलाते हैं। वह कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित नेहरु नगर (Nehru Nagar) के नजदीक मांडवा बस्ती में रहते हैं। वह एमपी नगर से मिसरोद के सलैया रूट पर वाहन चलाते हैं। इसी मार्ग पर गौरव कामले (Gaurav Kamle) अपना सीएनजी ऑटो (CNG Auto) चलाता है। वह बंगाली कॉलोनी में रहता है। आरोपी के खिलाफ एमपी नगर, टीटी नगर और कोलार रोड में पूर्व से हत्या के प्रयास, मारपीट समेत एक दर्जन मुकदमे दर्ज है। वह निगरानी बदमाश भी है। सवारी बैठाने को लेकर बलराम अहिरवार के साथ कई बार उसकी कहासुनी हो गई थी। इसलिए उसने सुनियोजित तरीके से 30 जून की रात साढ़े आठ बजे बातचीत के बहाने बलराम अहिरवार को अंकुर खेल मैदान के पास बुलाया। गौरव कामले के साथ ईश्वर भी था। यहां गाली-गलौज करते हुए गौरव ने चाकू निकालकर बलराम अहिरवार के पेट में घोंप दिया। पुलिस को हमले में शामिल ईश्वर अभी नहीं मिल सका है। हबीबगंज थाना पुलिस ने प्रकरण 436/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।