Bhopal News: भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के सामान्य कोच में जहरखुरानी

Share

Bhopal News: भोजन के बाद पानी की बोतल में बेहोशी की दवा मिलाकर वारदात,पति-पत्नी के पास रखे जेवर और नकदी रात को लूटकर भागा आरोपी,मोबाइल से यूपीआई चलाने वाले सिम और एटीएम को भी लेकर भागा

Bhopal News
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के सामान्य कोच में एक दंपति को लूट लिया गया। ऐसा करने से पहले कोच (Bhopal News) में उनके साथ यात्रा कर रहे एक व्यक्ति ने उन्हें रात को भोजन के बाद पीने के लिए पानी दिया था। दंपति उसके बाद बेसुध पढ़ा रहा और जयपुर के अस्पताल में उन्हें होश आया। आरोपी सोने-चांदी के जेवरात और नकदी नौ हजार रुपए लूटकर फरार है।

पानी पीने के बाद अस्पताल में होश आया

गुना जीआरपी (Guna GRP) पुलिस के अनुसार 41 वर्षीय नर्मदा प्रसाद अहिरवार (Narmada Prasad Ahirwar) और उनकी पत्नी कृष्णा बाई अहिरवार (Krishna Bai Ahirwar) 18 जून की शाम लगभग पौने पांच बजे भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस (Bhopal-Jodhpur Express) के सामान्य कोच में सवार हुए थे। दंपति भोपाल शहर के मिसरोद (Misrod) थाना क्षेत्र स्थित जाटखेड़ी (Jaatkhedi) में रहता है। परिवार जयपुर (Jaipur) से रिंगस उतरकर खाटूश्याम दर्शन के लिए जा रहा था। उनके सामने ही एक 25 वर्षीय युवक भी बैठा था। गुना रेलवे स्टेशन (Guna Railway Station) पहुंचने से पहले पति-पत्नी से उसने बातचीत की थी। उसकी बोलचाल की शैली बिहारी भाषा जैसी थी। वह दिल्ली जाने की बाते बोल रहा था। नर्मदा प्रसाद अहिरवार और उसकी पत्नी ने उसी दिन रात लगभग नौ बजे भोजन किया। जिसके बाद उनका पानी खत्म हो गया। तभी एक व्यक्ति पानी बेचने आया तो वह खरीदने लगे। सामने बैठे लड़के ने पानी अपनी तरफ से दिया और पैसे का भुगतान भी कर दिया। यकीन दिलाने के लिए उसने पहले स्वयं पानी भी पिया था। इसके बाद दंपति को 20 जून को जयपुर में स्थित सरकारी अस्पताल में होश आया। उन्हें अपने पास रखे 232 ग्राम वजनी सोने के जेवरात और सोने का मंगलसूत्र के अलावा नकदी नौ हजार रुपए गायब थे। जयपुरी जीआरपी ने जीरो पर कायमी करके गुना जीआरपी को केस डायरी भेज दी है। पुलिस ने नशीला पदार्थ देकर संपत्ति चोरी करने का मामला 51/26 दर्ज किया है। मामले की पड़ताल के लिए पुलिस भोपाल से गुना रेलवे स्टेशन के बीच स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सिंडीकेट बैंक एटीएम तोड़ने की कोशिश

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!