Bhopal News: केरवा डेम के जल निकासी वाले हिस्से में मिली लाशें,मोटर साइकिल से आए थे घुमने,बैग के भीतर मिले मोबाइल और लावारिस मिले वाहन की मदद से परिजनों तक पहुंची पुलिस

भोपाल। केरवा डेम (Kerwa Dam) के जल निकासी वाले हिस्से में डूबने से छात्र-छात्रा की मौत हो गई हैं। दोनों ने 22 जून की दोपहर वन विभाग के बैरियर से भ्रमण के लिए टिकट लेकर प्रवेश किया था। भोपाल (Bhopal News) शहर की रातीबड़ थाना पुलिस मौत की वजह हादसा मान रही है। क्योंकि जहां लाशें मिली है उसके ही नजदीक दोनों के सामान सुरक्षित पुलिस को मिले हैं।
सुसाइड पाइंट के नजदीक मिला कॉलेज बैग
थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा (TI Ras Bihari Sharma) ने बताया कि इस संबंध में वन विभाग (Forest Department) की तरफ से 22 जून की शाम सूचना मिली थी। दरअसल, वन विभाग पर्यटकों शुल्क लेकर प्रवेश देता है। जिसके बाद सूर्यास्त होने पर कर्मचारी वहां पहुंचे को वापस बाहर निकालने का काम करते हैं। ऐसा करते वक्त सुसाइड पाइंट (Suicide Point) के नजदीक एक मोटर साइकिल लावारिस हालत में मिली थी। उसके ही नजदीक कॉलेज बैग और जूते-चप्पल रखे थे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरु की। इसी दौरान बैग (Bag) में रखा मोबाइल बजने लगा। जिसका मोबाइल (Mobile) था उसका नाम कोमल पाठक पिता मणिशंकर पाठक उम्र 22 साल पता चला। वह छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिव नगर बस्ती में रहने का पता चला। कोमल पाठक (Komal Pathak) कक्षा बारहवीं की छात्रा थी। उसका शव 22 जून की रात पुलिस को मिल गया। लेकिन, मोटर साइकिल सवार व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि छात्रा ने 22 जून की दोपहर बारह बजे प्रवेश किया था। उनके बैग में 20 रुपए की रसीद भी मिली है। उसकी तलाश के लिए रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस गोताखोरों को लेकर 23 जून की सुबह फिर सक्रिय हुई। सुबह लगभग 11 बजे युवक का भी शव मिल गया। जिसकी पहचान सुशील नामदेव पिता संदीप नामदेव उम्र 20 साल के रुप में हुई। वह विदिशा (Vidisha) रोड स्थित ग्राम मालीखेड़ी में रहता था। परिजनों ने बताया कि संदीप नामदेव (Sandeep Namdev) महाराणा रंजीत सिंह यूनिवर्सिटी (Maharana Ranjit Singh University) से पढ़ाई भी कर रहा था। इसके अलावा वह गुजर-बसर के लिए रैपिडो चलाता था। थाना प्रभारी ने बताया कि जहां छात्र-छात्रा की लाश मिली है वह काफी खतरनाक स्थल हैं। जगह-जगह पत्थरों के बीच गहरे पोखर बने हैं। जिस कारण गहराई का पता आसानी से नहीं चलता हैं। उसमें दोनों में से कोई एक डूबा है जिसे बचाने के प्रयास में जान गई हैं। घटना को लेकर छात्र-छात्रा के परिजन बेहद शोकाकुल हैं। रातीबड़ थाना पुलिस ने मर्ग 44—45/26 कायम करने के बाद शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) भेजा। वहां से परिजनों को सौंप दिया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।